Home Technology बारिश में भीग गया फोन? भूलकर भी तुरंत न लगाएं चार्जर, वरना...

बारिश में भीग गया फोन? भूलकर भी तुरंत न लगाएं चार्जर, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

0

अगर बारिश में आपका फोन भीग गया है तो सबसे पहले उसे चार्जर से दूर रखें. यदि फोन चालू है और स्क्रीन काम कर रही है तो उसे बंद कर देना बेहतर है. इसके बाद फोन के बाहरी हिस्से को मुलायम और सूखे कपड़े से धीरे-धीरे पोंछें. फोन को हिलाने या जोर से झटकने से बचें क्योंकि इससे पानी अंदर के दूसरे हिस्सों तक पहुंच सकता है. इसी तरह हेयर ड्रायर या किसी तेज गर्म हवा वाले डिवाइस का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए. ज्यादा गर्मी फोन के डिस्प्ले, बैटरी या दूसरे कंपोनेंट्स को नुकसान पहुंचा सकती है.

फोन के USB-C या दूसरे चार्जिंग पोर्ट में अगर पानी की थोड़ी भी नमी मौजूद है और उसमें चार्जर लगा दिया जाता है तो इलेक्ट्रिक करंट के कारण शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है. इससे चार्जिंग पोर्ट खराब होने के साथ-साथ फोन के अंदर मौजूद सर्किट को भी नुकसान पहुंच सकता है.

कुछ एडवांस स्मार्टफोन नमी का पता चलने पर चार्जिंग को रोक देते हैं और स्क्रीन पर लिक्विड या नमी से जुड़ी चेतावनी दिखाते हैं. ऐसी स्थिति में इस चेतावनी को नजरअंदाज करके बार-बार चार्जर लगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

फोन को सूखी और हवादार जगह पर रखें और उसे नैचुरल तरीके से सूखने दें. चार्जिंग पोर्ट को नीचे की तरफ रखकर फोन को कुछ समय के लिए छोड़ना मददगार हो सकता है. अगर फोन बहुत ज्यादा भीग गया है तो उसे दोबारा इस्तेमाल या चार्ज करने में जल्दबाजी न करें.

फोन को चावल के डिब्बे में रखने का तरीका भी काफी फेमश है लेकिन ये भरोसेमंद समाधान नहीं माना जाता. चावल के छोटे कण पोर्ट के अंदर फंस सकते हैं और समस्या को बढ़ा सकते हैं. सिर्फ बाहर से सूखा दिखने पर फोन को तुरंत चार्ज न करें. खासकर अगर फोन बारिश में काफी देर तक भीगा है या चार्जिंग पोर्ट में नमी दिखाई दे रही है तो उसे ज्यादा समय तक सूखने दें. यदि नमी की चेतावनी लगातार बनी रहती है या फोन सामान्य तरीके से काम नहीं कर रहा है तो सर्विस सेंटर की मदद लेना बेहतर है.

अगर फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है तब भी भीगे फोन को तुरंत चार्ज करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. फोन के अंदर पानी पहुंच चुका हो तो वायरलेस चार्जिंग भी नुकसान का कारण बन सकती है. इसलिए पहले फोन को पूरी तरह सूखने देना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.

Published at : 14 Sep 2026 03:33 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version