- कम बजट में सैमसंग, लेनोवो के कई सस्ते मॉडल.
टैबलेट खरीदते समय बड़ी स्क्रीन या ज्यादा स्टोरेज देखना काफी नहीं होता है. लंबे समय तक स्क्रीन इस्तेमाल करने के लिए अलग-अलग फीचर्स काम आते हैं. ऐसे में बाजार में मौजूद कई मॉडल्स में से अपने लिए सही टैबलेट चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. अगर आप भी नया टैबलेट लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो Lenovo और Samsung के कुछ मॉडल्स पर नजर डाल सकते हैं. इन टैबलेट्स में अलग-अलग स्क्रीन, प्रोसेसर, बैटरी और स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से चुनाव किया जा सकता है.
Samsung के इन मॉडल्स पर डालें नजर
1. Samsung Galaxy Tab S11 Ultra 5G – इसकी कीमत 1,29,999 रुपए है. इसमें 14.6 इंच का 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है.टैबलेट में 12GB RAM, 512GB स्टोरेज और 11,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.
2. Samsung Galaxy Tab S11 – इसकी कीमत 67,498 रुपए है. इसमें 11 इंच का 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 12GB RAM के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
3. Samsung Galaxy Tab S10 Plus – इसकी कीमत 79,999 रुपए है. इसमें 12.4 इंच का 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है. टैबलेट में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है.
4. Samsung Galaxy Tab S10 Lite 5G – इसकी कीमत 38,999 रुपए है. इसमें 10.9 इंच का 90Hz TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 6GB या 8GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज का ऑप्शन है.
Lenovo के बेस्ट टैबलेट
1. Lenovo Yoga Tab Plus 512GB – इसकी कीमत 63,999 रुपए है. इसमें 12.7 इंच का 144Hz डिस्प्ले मिलता है. टैबलेट में 16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज दी गई है.
2. Lenovo Idea Tab Pro 256GB – इसकी कीमत 41,999 रुपए है. इसमें 12.7 इंच का 144Hz LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 8GB या 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
यह भी पढ़ें – क्या Gen AI बच्चों की क्रिएटिविटी पर लगा रहा ब्रेक? स्कूलों में बैन पर बहस
3. Lenovo Idea Tab Plus – इसकी कीमत 36,999 रुपए है. इसमें 12.1 इंच का 90Hz LCD डिस्प्ले मिलता है. टैबलेट में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.
4. Lenovo Tab Plus 256GB – इसकी कीमत 23,999 रुपए है. इसमें 11.5 इंच का 90Hz LCD डिस्प्ले दिया गया है. टैबलेट में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है.
कम कीमत में ये मॉडल भी देख सकते हैं
कम बजट में Samsung का Galaxy Tab A11 LTE आपको 14,999 रुपए कीमत और Galaxy Tab A11 वाला टेब 15,999 रुपए कीमत से मिल रहा है. Lenovo की तरफ से Tab M11 WiFi + Cellular भी 13,999 रुपए कीमत, Tab M10 (3rd Gen) 13,399 रुपए कीमत और Tab M9 LTE 9,799 रुपए कीमत में कम बजट वाले ऑप्शन शामिल हैं. इनमें स्क्रीन और बैटरी का साइज अलग-अलग है, इसलिए बजट के साथ अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुना जा सकता है.
यह भी पढ़ें – Bluetooth Mouse और Wireless Mouse में क्या है अंतर! जानें कौन सा होता है बेहतर?
