Home Technology iPhone Duo के लिए बजट की टेंशन खत्म, 40 हजार रुपए से...

iPhone Duo के लिए बजट की टेंशन खत्म, 40 हजार रुपए से शुरू ये फोल्डेबल फोन

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 5 भी लिस्ट में शामिल.

फोल्डेबल फोन अब सिर्फ महंगे प्रीमियम डिवाइस तक सीमित नहीं रह गए हैं. Apple ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo करीब 3 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है. यह कीमत कई यूजर्स के बजट से काफी बाहर हो सकती है. हालांकि अगर आपको भी फोल्ड होने वाला फोन पसंद है और आप इसके लिए इतना बड़ा बजट नहीं रखना चाहते, तो भारत में कुछ सस्ते ऑप्शन मौजूद हैं. Tecno, Ai+, Motorola और Samsung के कई फोल्डेबल फोन कम कीमत में क्लैमशेल डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले और कवर स्क्रीन जैसे फीचर्स देते हैं. इनमें कुछ मॉडल करीब 40 हजार रुपये से शुरू होते हैं. तो आइए जानते हैं कि 40 हजार रुपए से शुरू फोल्डेबल फोन कौन-से हैं. 

Tecno Phantom V Flip

करीब 40 हजार रुपये के बजट में Tecno Phantom V Flip एक ऑप्शन हो सकता है. इसमें 6.9 इंच का FHD+ Foldable AMOLED डिस्प्ले है, जो LTPO टेक्नोलॉजी के साथ 10Hz से 120Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. बाहर 1.32 इंच की AMOLED कवर स्क्रीन दी गई है. फोन का वजन 194 ग्राम है और इसमें MediaTek Dimensity 8050 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है.  कैमरे में 64MP मेन और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा है. सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. मेन कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. फोन में 4,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

Ai+ NovaFlip 5

Ai+ NovaFlip 5G की ऑफिशियल लिस्टिंग में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है. इसमें 6.9 इंच का FHD+ AMOLED मेन डिस्प्ले और 3 इंच की AMOLED कवर स्क्रीन मिलती है. फोन में 2.5GHz तक की प्राइमरी क्लॉक-स्पीड वाला MediaTek ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Android 15 दिया गया है. इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप, 32MP फ्रंट कैमरा और 4,325mAh बैटरी मिलती है. फोन 5G, NFC और Bluetooth 5.4 सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें – Wi-Fi Router में क्यों लगे होते हैं इतनी सारे Antenna? सामने आ गई वजह

Motorola Razr 50

Motorola Razr 50 में 6.9 इंच की pOLED मुख्य स्क्रीन और बाहर एक बड़ी कवर स्क्रीन दी गई है. इससे फोन खोले बिना कई छोटे काम किए जा सकते हैं. इसमें MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. फोन में 4,200mAh बैटरी है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. Motorola की भारतीय वेबसाइट पर इसका 8GB+256GB मॉडल 44,999 रुपये है. 

Samsung Galaxy Z Flip 5

Samsung Galaxy Z Flip 5 में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. बाहर 3.4 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है. फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है. इसमें 12MP + 12MP का रियर कैमरा सेटअप, 10MP सेल्फी कैमरा और 3,700mAh बैटरी दी गई है. फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. 

यह भी पढ़ें – क्या Gen AI बच्चों की क्रिएटिविटी पर लगा रहा ब्रेक? स्कूलों में बैन पर बहस

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version