Home Technology WhatsApp Web Security : बिना OTP भी खतरे में पड़ सकता है...

WhatsApp Web Security : बिना OTP भी खतरे में पड़ सकता है WhatsApp Web अकाउंट, जानें कैसे?

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • I4C ने WhatsApp Web सुरक्षा पर यूजर्स को अलर्ट किया.
  • सक्रिय लॉगिन से संदेश, संपर्क, समूह तक पहुंच संभव.
  • उपयोग के बाद हमेशा मैन्युअल लॉगआउट करें, सावधानी बरतें.
  • सार्वजनिक या साझा कंप्यूटरों पर उपयोग से बचें.

WhatsApp Web Security : WhatsApp Web का यूज आजकल काफी बढ़ गया है. लोग लैपटॉप और कंप्यूटर पर इसे चलाकर ऑफिस के काम से लेकर मैसेज भेजने तक जैसे कई काम आसानी से करते हैं, लेकिन WhatsApp Web यूज करने के बाद एक छोटी सी लापरवाही आपके अकाउंट की प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकती है. इसके लिए किसी को आपके फोन या OTP की जरूरत भी नहीं पड़ सकती है.अगर आपने किसी दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाया और काम खत्म होने के बाद लॉगआउट करना भूल गए, तो भी आपका अकाउंट दूसरे व्यक्ति की पहुंच में रह सकता है. इसी तरह के खतरे को देखते हुए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने यूजर्स को अलर्ट किया है. कि WhatsApp Web अकाउंट बिना OTP कैसे खतरे में पड़ सकता है. 

बिना OTP कैसे खतरे में पड़ सकता है WhatsApp अकाउंट?

किसी कंप्यूटर पर WhatsApp Web का लॉगिन एक्टिव रहने से अकाउंट के गलत यूज का खतरा बना रहता है. साइबर अपराधी ऐसे एक्टिव सेशन का फायदा उठाकर यूजर के मैसेज पढ़ सकते हैं और उसकी तरफ से नए मैसेज भी भेज सकते हैं. इतना ही नहीं, उन्हें कॉन्टैक्ट लिस्ट और ग्रुप चैट तक पहुंच मिल सकती है. इसके जरिए किसी व्यक्ति की पहचान का यूज करके धोखाधड़ी, फिशिंग और सोशल इंजीनियरिंग जैसी एक्टिविटी को अंजाम दिया जा सकता है.

WhatsApp Web यूज करने के बाद जरूर करें ये काम

WhatsApp Web यूज करने के बाद सिर्फ ब्राउजर या टैब बंद कर देना काफी नहीं है. इससे आपका लॉगिन सेशन खत्म नहीं होता है. ऐसे में हर बार यूज पूरा होने के बाद अकाउंट से मैन्युअली लॉगआउट करना जरूरी है. अगर किसी अनजान या शेयर किए गए कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाना जरूरी हो, तो प्राइवेट या इनकॉग्निटो ब्राउजिंग मोड का यूज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – Honor 700 Series Launch: 9000mAh बैटरी और कैमरा स्क्रीन के साथ Honor के 3 फोन लॉन्च, देखें फीचर्स

इन कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाने से बचें

I4C ने खास तौर पर पब्लिक और शेयर किए जाने वाले कंप्यूटर पर WhatsApp Web यूज करते समय सावधानी बरतने को कहा है. इसमें साइबर कैफे, पब्लिक कियोस्क, होटल के बिजनेस सेंटर और दूसरे लोगों के कंप्यूटर शामिल हैं. ऑफिस के ऐसे सिस्टम पर भी इसका यूज करने से बचने की सलाह दी गई है, जिन तक दूसरे लोगों की पहुंच हो सकती है.

यह भी पढ़ें – Google Mirror Dimension: Google ने बनाया नकली इंटरनेट, असली यूजर्स का डेटा करेगा सुरक्षित

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version