Home Technology Jio New Recharge Plans : Jio का Happy New Year 2.0 लॉन्च,...

Jio New Recharge Plans : Jio का Happy New Year 2.0 लॉन्च, 399 रुपये में अनलिमिटेड डेटा

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 50 रुपये में रातभर अनलिमिटेड डेटा पैक भी उपलब्ध.

Jio New Recharge Plans : रिलायंस जियो अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर यूजर्स के लिए नए रिचार्ज ऑफर्स लेकर आया है. कंपनी ने Happy New Year 2.0 नाम से नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं. इस बार Jio ने सस्ते रिचार्ज या ज्यादा डेटा वाले ऑफर्स के साथ यूजर्स को सब्सक्रिप्शन और डिजिटल सर्विसेज का फायदा भी देने की कोशिश की है. नई पेशकश में 399 रुपये और 3,999 रुपये के दो मेन प्लान शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी ने 5G डेटा यूज करने वाले यूजर्स के लिए अलग से ऐड-ऑन पैक भी लॉन्च किए हैं. वहीं रात के समय ज्यादा इंटरनेट यूज करने वालों के लिए भी नया पैक पेश किया गया है. 

399 रुपये के रिचार्ज में मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फायदे

कंपनी ने 399 रुपये वाले पैक को अपना नया फ्लैगशिप प्लान बताया है. इसमें यूजर्स को 12 महीने के लिए Canva Pro का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसकी कीमत 4,000 रुपये बताई गई है. इसके अलावा इस प्लान में हॉलीवुड कंटेंट के साथ JioHotstar Mobile, JioTV के जरिए FanCode और JioGames का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. यूजर्स को JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा. 

399 रुपये और 3,999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी

Jio के नए Happy New Year 2.0 पोर्टफोलियो में 399 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. वहीं 3,999 रुपये के प्लान में पूरे 365 दिनों यानी एक साल तक की वैलिडिटी दी जा रही है. इन दोनों रिचार्ज में अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलेंगे.

15 और 25 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा

Jio ने 5G यूजर्स के लिए दो नए डेटा ऐड-ऑन भी पेश किए हैं. 15 रुपये वाले पैक में एक दिन और 25 रुपये वाले पैक में दो दिनों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा. कंपनी के मुताबिक, इन पैक में डाउनलोड लिमिट, स्पीड कम होने या यूज की कोई सीमा नहीं रखी गई है.

50 रुपये में रातभर अनलिमिटेड डेटा

रात के समय इंटरनेट यूज करने वालों के लिए Jio ने 50 रुपये का खास पैक पेश किया है. इसमें 28 दिनों तक हर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलेगा. कंपनी ने इस पैक को खासतौर पर नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों, स्टूडेंट्स, गेमर्स और देर रात तक ऑनलाइन कंटेंट देखने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है.

यह भी पढ़ें – WhatsApp Web Security : बिना OTP भी खतरे में पड़ सकता है WhatsApp Web अकाउंट, जानें कैसे?

3,999 रुपये के सालाना प्लान में क्या मिलेगा?

एक साल की वैलिडिटी वाले 3,999 रुपये के रिचार्ज में 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा. इसकी कीमत 1,590 रुपये बताई गई है. इसके साथ JioHotstar Mobile पर हॉलीवुड कंटेंट, JioTV के जरिए FanCode और 50GB JioAICloud स्टोरेज की सुविधा मिलेगी. 

कब से कर सकेंगे रिचार्ज?

Jio के 399 रुपये और 3,999 रुपये वाले प्लान के साथ 25 रुपये का ऐड-ऑन 24 नवंबर से रिचार्ज के लिए उपलब्ध होगा. 15 रुपये वाला 5G डेटा पैक पहले से ही लाइव है. वहीं 50 रुपये का नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा. यूजर इन सभी प्लान को MyJio ऐप, Jio.com, Jio स्टोर और देशभर के रिटेल आउटलेट्स से रिचार्ज कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें – Apple New Products: एप्पल का 2027 प्लान लीक, नए iPhone, iPad और MacBook की तैयारी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version