Home Technology 7000mAh बैटरी वाला Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च, जानें क्या...

7000mAh बैटरी वाला Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च, जानें क्या खास?

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • Motorola Edge 70 Neo भारत में ₹40,999 में लॉन्च हुआ.
  • इसमें 7000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले है.
  • फोन में 50MP Sony कैमरा, Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा.

Motorola Edge 70 Neo Launch : Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च कर दिया है. यह फोन पिछले कुछ समय से लीक्स और टीजर के चलते चर्चा में था. अब कंपनी ने इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी सामने रख दी है. नए मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50MP का Sony कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलता है. तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. 

Motorola Edge 70 Neo के खास फीचर्स क्या हैं

Motorola Edge 70 Neo में 7,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है. कंपनी का दावा है कि फोन सिर्फ 27 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है.

144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले

Motorola Edge 70 Neo में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1,271 बाय 2,772 पिक्सल है. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1,500Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक जाती है. स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी मिलती है. इसके अलावा इसमें Water Touch फीचर दिया गया है. फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है.

Motorola Edge 70 Neo का कैमरा 

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसमें OIS सपोर्ट भी मिलता है. इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें – Vivo S70 Series : वीवो एस70 प्रो में कैमरा और परफॉर्मेंस का नया कॉम्बिनेशन, फीचर्स लीक

Motorola Edge 70 Neo के दूसरे बड़े फीचर्स

परफॉर्मेंस के लिए Motorola ने इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है. यह फोन Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ आता है. कंपनी इसमें 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं. सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, NFC और GPS का सपोर्ट मिलता है. 

Motorola Edge 70 Neo की कीमत

Motorola Edge 70 Neo को भारत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है. इसकी कीमत 40,999 रुपये रखी गई है. फोन चार Pantone कलर ऑप्शन में आएगा. इनमें Gray Lilac, Milky Blue, Mountain View और Sage शामिल हैं. कुछ वेरिएंट में टेक्सचर्ड बैक पैनल भी दिया गया है, जबकि बाकी में फ्लैट फिनिश मिलती है. कंपनी लॉन्च के शुरुआती 10 दिनों तक 3,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है. इसकी बिक्री 1 दिसंबर 2026 से Flipkart, Motorola की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.

यह भी पढ़ें – WhatsApp Web Security : बिना OTP भी खतरे में पड़ सकता है WhatsApp Web अकाउंट, जानें कैसे?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version