Saturday, November 14, 2026
spot_img
HomeTechnologyHomemade CCTV Camera: पुराने स्मार्टफोन को बनाएं घर का CCTV कैमरा, 1...

Homemade CCTV Camera: पुराने स्मार्टफोन को बनाएं घर का CCTV कैमरा, 1 रुपये भी नहीं होगा खर्च

Homemade CCTV Camera: आजकल घर की सेफ्टी, बाहर खड़ी गाड़ी पर नजर रखने या फिर घर में छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल के लिए सीसीटीवी कैमरे की जरूरत हर किसी को महसूस होती है. लेकिन बाजार में एक ढंग का वाई-फाई सिक्योरिटी कैमरा खरीदने जाएं, तो 2 से 3 हजार रुपये आराम से खर्च हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप घर में पड़ा पुराना स्मार्टफोन सीसीटीवी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. 

घर का बेकार पड़ा पुराना स्मार्टफोन एक हाई-क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे का काम कर सकता है. इसके लिए आपको बाजार से कोई अलग उपकरण खरीदने या एक रुपया भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. चलिए आपको बताते हैं कि पुराने फोन को लाइव सिक्योरिटी कैमरा कैसे बनाया जाता है.

दोनों फोन में डाउनलोड करना होगा यह फ्री ऐप

पुराने फोन को सीसीटीवी कैमरा बनाने के लिए आपको सबसे पहले यह चेक करना है कि उस फोन का कैमरा और वाई-फाई ठीक से काम कर रहा हो. इस पूरे सेटअप के लिए आपको दो स्मार्टफोन की जरूरत पड़ेगी. पहला आपका वह पुराना फोन जो घर में कैमरे की तरह फिक्स रहेगा, और दूसरा आपका मौजूदा फोन जिस पर आप कहीं भी बैठकर लाइव वीडियो देखेंगे. इसके लिए गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर पर AlfredCamera नाम का एक बेहद पॉपुलर और भरोसेमंद ऐप मौजूद है, जो बिल्कुल फ्री है. 

आपको अपने पुराने और नए दोनों ही फोन में इस ऐप को डाउनलोड कर लेना है. ऐप ओपन करने के बाद दोनों फोन में एक ही गूगल अकाउंट यानी जीमेल आईडी से साइन-इन करें. जब आप अपने नए फोन में लॉग-इन करेंगे तो वहां इसे Viewer सिलेक्ट करें, और पुराने फोन में इसे Camera मोड पर सेट कर दें. इतना करते ही दोनों फोन आपस में कनेक्ट हो जाएंगे और पुराने फोन के कैमरे की लाइव फीड आपके नए फोन की स्क्रीन पर दिखने लगेगी.

Homemade CCTV Camera: पुराने स्मार्टफोन को बनाएं घर का CCTV कैमरा, 1 रुपये भी नहीं होगा खर्च

मोशन डिटेक्शन से लेकर टू-वे ऑडियो तक के मिलेंगे फीचर्स

आपको जानकर हैरानी होगी कि पुराने फोन से बना यह सीसीटीवी कैमरा किसी महंगे बाजारू कैमरे से कम नहीं है. इस ऐप के जरिए आपको कई कमाल के स्मार्ट फीचर्स भी मुफ्त में मिल जाते हैं. इसमें सबसे काम का फीचर मोशन डिटेक्शन है. जब आप इसे ऑन कर देते हैं तो कैमरे के सामने जैसे ही कोई इंसान या हरकत दिखाई देगी, यह तुरंत रिकॉर्डिंग शुरू कर देगा और आपके मेन फोन पर एक अलर्ट नोटिफिकेशन भेज देगा. 

इसके अलावा इसमें टू-वे ऑडियो यानी वॉकी-टॉकी जैसा फीचर भी मिलता है. यानी आप ऑफिस में बैठकर न सिर्फ घर के अंदर की आवाज सुन सकते हैं बल्कि अपने फोन के माइक में बोलकर घर में मौजूद व्यक्ति या डिलीवरी बॉय से सीधे बात भी कर सकते हैं. रात के अंधेरे में निगरानी रखने के लिए इसमें लो-लाइट फिल्टर और फोन की फ्लैशलाइट को दूर से ही ऑन-ऑफ करने का ऑप्शन भी दिया गया है जिससे कम रोशनी में भी साफ नजारा दिखता है.

Homemade CCTV Camera: पुराने स्मार्टफोन को बनाएं घर का CCTV कैमरा, 1 रुपये भी नहीं होगा खर्च

यह भी पढ़ें: WhatsApp Photo Quality: WhatsApp पर HD फोटो भेजने के बाद भी घट जाती है क्वालिटी, ये है सही तरीका

फोन को सेट करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

एक बार जब आपका ऐप सेटअप पूरा हो जाए, तो बारी आती है पुराने फोन को सही जगह पर फिट करने की. आप इसे घर के मेन गेट, बालकनी, पार्किंग या बच्चों के कमरे में किसी ऊंची जगह पर रख सकते हैं. फोन को सही एंगल पर टिकाने के लिए किसी छोटे ट्राइपॉड, मोबाइल स्टैंड या मजबूत डबल-साइडेड टेप का इस्तेमाल किया जा सकता है. अब सबसे जरूरी बात यह है कि लगातार कैमरा और इंटरनेट चालू रहने की वजह से फोन की बैटरी कुछ ही घंटों में खत्म हो सकती है. 

इसलिए फोन को ऐसी जगह लगाएं जहां पास में बिजली का सॉकेट हो जिससे आप उसे चार्जर से लगातार कनेक्ट करके रख सकें. ध्यान रखें कि फोन को सीधी धूप वाली जगह पर न लगाएं, वरना चार्जिंग और कैमरा एक साथ चलने से फोन ओवरहीट होकर बंद हो सकता है. तो साथ ही पुराने फोन में बाकी सभी फालतू ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें और नोटिफिकेशन साउंड म्यूट कर दें जिससे कि वह बिना किसी रुकावट के 24 घंटे घर की रखवाली कर सके.

यह भी पढ़ें: Pharma Sahi Daam ऐप पर चेक करें कैंसर की 137 दवाओं के नए दाम, ये है तरीका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments