Friday, November 13, 2026
spot_img
HomeTechnologyClaude AI Outage: अचानक ठप हुई Claude की सर्विस, AI चैटबॉट और...

Claude AI Outage: अचानक ठप हुई Claude की सर्विस, AI चैटबॉट और Claude Code यूजर्स परेशान

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के बीच, कंपनी समाधान में जुटी.

Claude AI Outage : AI की दुनिया में इन दिनों लगातार नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं, लेकिन 13 नवंबर 2026 यानी आज यूजर्स को एक अलग परेशानी का सामना करना पड़ा. Anthropic के AI असिस्टेंट Claude ने अचानक कई यूजर्स के लिए काम करना बंद कर दिया. कुछ लोग न तो Claude.ai पर लॉगिन कर पा रहे थे और न ही Claude Code का यूज कर पा रहे थे.

यह समस्या ऐसे समय पर सामने आई, जब Microsoft की कई सर्विस पहले से ही आउटेज का सामना कर रही थीं. ऐसे में Claude की सेवाओं में आई इस रुकावट ने यूजर्स की परेशानी और बढ़ा दी. कंपनी ने भी इस तकनीकी गड़बड़ी को एक्सेप्ट करते हुए कहा कि वह समस्या को ठीक करने में जुटी है. 

Claude की सर्विस में आई तकनीकी गड़बड़ी

Anthropic के मुताबिक, Claude.ai, Claude Code और उसके डेवलपर प्लेटफॉर्म platform.claude.com पर एरर बढ़ने की शिकायतें मिलीं. कंपनी ने इस समस्या की जानकारी दी. Anthropic ने बताया कि Claude.ai और Claude Code पर यूजर्स को लॉगिन और ऑथेंटिकेशन से जुड़ी दिक्कतें आ रही हैं. कंपनी ने समस्या को ठीक करने के लिए एक फिक्स भी जारी किया और अब सेवाओं की रिकवरी पर नजर रख रही है, हालांकि इस गड़बड़ी की असली वजह सामने नहीं आई है.

Downdetector पर अचानक बढ़ीं Claude आउटेज की शिकायतें

Claude की सर्विस में आई परेशानी का असर Downdetector पर भी देखने को मिला. यह प्लेटफॉर्म यूजर्स की ओर से मिलने वाली शिकायतों के आधार पर अलग-अलग ऑनलाइन सेवाओं के आउटेज को ट्रैक करता है. आज यहां Claude AI से जुड़ी रिपोर्ट तेजी से बढ़ने लगीं. वेबसाइट पर दोपहर करीब 3:45 बजे 2,895 शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि सामान्य तौर पर यह संख्या सिर्फ दो के आसपास रहती है. 

यह भी पढ़ें –  Vi Data Voucher: महंगे OTT का खर्च होगा कम, Vi के 35 रुपये वाले वाउचर में खास फायदा

Claude की कौन-कौन सी सर्विस हुई प्रभावित?

Anthropic के स्टेटस डैशबोर्ड के अनुसार, इस आउटेज का असर सिर्फ Claude के मुख्य चैटबॉट तक सीमित नहीं रहा. Claude.ai को मेजर आउटेज की कैटेगरी में रखा गया, जबकि Claude Code और Claude Console पर भी थोड़ी रुकावट दर्ज की गई. इसके अलावा Claude Cowork की परफॉर्मेंस भी प्रभावित हुई, हालांकि कंपनी की Claude API सर्विस सामान्य रूप से काम करती हुई दिखाई गई. 

Microsoft 365 कनेक्टर की परेशानी भी जारी

Anthropic की Microsoft 365 कनेक्टर से जुड़ी परेशानी भी जारी है. Microsoft की सर्विस में आई गड़बड़ी के कारण Claude के मेल, कैलेंडर और सर्च फीचर्स ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. Claude for Outlook भी इससे प्रभावित हुआ है. कंपनी ने बताया था कि वह Microsoft के साथ मिलकर समस्या दूर करने पर काम कर रही है.

यह भी पढ़ें – WhatsApp Photo Quality: WhatsApp पर HD फोटो भेजने के बाद भी घट जाती है क्वालिटी, ये है सही तरीका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments