Tuesday, November 10, 2026
spot_img
HomeTechnologyWifi Speed: घर के ये 4 इलेक्ट्रॉनिक सामान कम कर देते हैं...

Wifi Speed: घर के ये 4 इलेक्ट्रॉनिक सामान कम कर देते हैं वाई-फई स्पीड, जान लें

Wifi Speed: समय के साथ इंसानों की जरूरत में भी भारी बदलाव आया है. पहले लोगों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान बहुत ज्यादा जरूरी हुआ करते थे. अब कई लोगों के लिए रोटी, कपड़ा मकान के साथ-साथ इंटरनेट भी उतना ही जरूरी हो गया है. इंटरनेट के इस बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए अब ज्यादातर घरों में लोग वाई-फाई लगवा लेते हैं. लेकिन कई बार चलते-चलते बीच में वाई-फाई का स्लो होना मूड खराब कर देता है और काम का फ्लो बिगाड़ देता है. हम अक्सर इसके लिए अपने ब्रॉडबैंड कंपनी को कोसते रहते हैं और बार-बार फोन करके स्पीड बढ़ाने की शिकायत करते हैं. 

लेकिन कई बार दिक्कत हमारे अपने घर के अंदर ही छिपी होती है. हमारे घर में इस्तेमाल होने वाले कुछ ऐसे आम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं जो वाई-फाई के राउटर के ठीक पास रखे होने पर इंटरनेट की रफ्तार को प्रभावित करते हैं. इनकी वजह से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें वाई-फाई के सिग्नल में रुकावट पैदा करती हैं और सिग्नल कमजोर हो जाते हैं. जान लें किन उपकरणों से वाई-फाई की स्पीड कम होती है.

माइक्रोवेव ओवन

किचन में रखा माइक्रोवेव ओवन हमारे खाने को गर्म करने और पकाने के बहुत काम आता है. लेकिन यह आपके घर के वाई-फाई सिग्नल का सबसे बड़ा दुश्मन साबित हो सकता है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि माइक्रोवेव ओवन और वाई-फाई राउटर दोनों एक ही यानी 2.4 गीगाहर्ट्ज की रेडियो फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं. जब भी आपका माइक्रोवेव चालू होता है तो वह उसी फ्रीक्वेंसी पर एक मजबूत इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड बना देता है जो वाई-फाई के रास्तों को पूरी तरह ब्लॉक कर देता है. 

यही वजह है कि अगर आपका वाई-फाई राउटर किचन के पास या डाइनिंग एरिया में माइक्रोवेव के नजदीक रखा है. तो ओवन चलते ही इंटरनेट की स्पीड अचानक जीरो हो जाती है या फिर वाई-फाई काम करना बंद कर देता है. इस परेशानी से बचने का सबसे आसान तरीका यह है कि अपने वाई-फाई राउटर को हमेशा किचन और माइक्रोवेव से कम से कम 15-20 फीट की दूरी पर किसी खुली जगह पर दीवार पर लगाएं.

Wifi Speed: घर के ये 4 इलेक्ट्रॉनिक सामान कम कर देते हैं वाई-फई स्पीड, जान लें

कॉर्डलेस फोन और ब्लूटूथ स्पीकर

हममें से कई लोग आज भी लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल घर में करते हैं जिससे बात करने में आसानी हो. इसके अलावा घर के अलग-अलग कोनों में ब्लूटूथ स्पीकर और वायरलेस ईयरफोन रखे रहते हैं जो हर वक्त चालू रहते हैं. यह सभी गैजेट्स वाई-फाई राउटर की तरह ही रेडियो तरंगों के जरिए आपस में बातचीत करते हैं. जब इतने सारे वायरलेस डिवाइस एक ही घर में और एक ही फ्रीक्वेंसी बैंड पर काम करते हैं. तो हवा में सिग्नलों की भारी भीड़ लग जाती है. 

इसे तकनीकी भाषा में सिग्नल इंटरफेरेंस कहा जाता है जहां आपके वाई-फाई के पैकेट्स इन दूसरे गैजेट्स की तरंगों से टकराकर भटक जाते हैं. इसका नतीजा यह होता है कि राउटर के सामने बैठे होने के बावजूद आपके फोन या लैपटॉप पर इंटरनेट की स्पीड बहुत कम मिलती है. इसलिए कभी भी अपने वाई-फाई राउटर के ठीक बगल में ब्लूटूथ स्पीकर, बेस स्टेशन या कॉर्डलेस फोन का बेस न रखें और इनके बीच हमेशा ठीकठाक दूरी बनाकर रखें.

Wifi Speed: घर के ये 4 इलेक्ट्रॉनिक सामान कम कर देते हैं वाई-फई स्पीड, जान लें

यह भी पढ़ें: Air Purifier Technology: एयर प्यूरीफायर कैसे काम करते हैं? जानें इसकी टेक्नोलॉजी

टीवी और मेटल के बड़े सामान

आजकल घरों में बड़े-बड़े स्मार्ट एलईडी टीवी लगाने का दौर चल रहा है जिनकी स्क्रीन और मेटल बॉडी काफी भारी-भरकम होती है. लोग अक्सर खूबसूरती के चक्कर में सेटअप बॉक्स के पास ही वाई-फाई राउटर को टीवी कैबिनेट के पास रख देते हैं. यह एक बहुत बड़ी गलती है जो आपके इंटरनेट की स्पीड को आधा कर देती है. टीवी के अंदर लगे बड़े सर्किट बोर्ड, मेटल की प्लेट्स और कांच की स्क्रीन वाई-फाई के रेडियो सिग्नलों को आगे बढ़ने से रोकते हैं और उन्हें रिफ्लेक्ट कर देते हैं. 

इसके अलावा घर की बड़ी मेटल अलमारियां, लोहे के ग्रिल और बड़े शीशे भी वाई-फाई सिग्नल को कमजोर करने का काम करते हैं. जब सिग्नल इनसे पार पाने की कोशिश करते हैं तो उनकी ताकत खत्म हो जाती है और स्पीड स्लो हो जाती है. हमेशा ध्यान रखें कि राउटर को टीवी के पीछे छिपाने के बजाय हमेशा टीवी से थोड़ा हटकर किसी खुली और ऊंची जगह रखें

यह भी पढ़ें: Juice Jacking: रेलवे स्टेशन के चार्जिंग पोर्ट से भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें क्या है जूस जैकिंग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments