Tuesday, November 10, 2026
spot_img
HomeTechnologyWhatsApp Web Calling : लैपटॉप पर WhatsApp कॉलिंग क्यों हो रही फेल?...

WhatsApp Web Calling : लैपटॉप पर WhatsApp कॉलिंग क्यों हो रही फेल? छोटी गलती बिगाड़ सकती है काम

अगर WhatsApp Web पर कॉल नहीं लग रही है या बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है, तो सबसे पहले ब्राउजर में खुले WhatsApp Web टैब को बंद करके दोबारा खोलें. जरूरत पड़ने पर पेज को रिफ्रेश भी कर सकते हैं. इसके अलावा यह भी जांच लें कि आप जिस ब्राउजर का यूज कर रहे हैं, वह अपने लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट है या नहीं.

अगर किसी को कॉल करते समय 'Contact Unavailable' दिखाई देता है या कॉल सिर्फ एक बार बजकर कट जाती है, तो इसकी वजह सामने वाले व्यक्ति का डिवाइस या इंटरनेट कनेक्शन हो सकता है. यह भी हो सकता है कि उस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया हो या उसके फोन में Focus Mode या Do Not Disturb Mode चालू हो. ऐसी स्थिति में सामने वाले व्यक्ति को भी अपनी इंटरनेट कनेक्टिविटी और कॉलिंग सेटिंग्स जांचनी चाहिए. अगर कॉल ब्लॉक होने की वजह से समस्या आ रही है, तो ब्लॉक हटाने की जरूरत होगी. साथ ही Focus Mode में कॉल की परमिशन और Do Not Disturb Mode के बंद होने की जांच भी करनी चाहिए.

अगर किसी को कॉल करते समय ‘Contact Unavailable’ दिखाई देता है या कॉल सिर्फ एक बार बजकर कट जाती है, तो इसकी वजह सामने वाले व्यक्ति का डिवाइस या इंटरनेट कनेक्शन हो सकता है. यह भी हो सकता है कि उस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया हो या उसके फोन में Focus Mode या Do Not Disturb Mode चालू हो. ऐसी स्थिति में सामने वाले व्यक्ति को भी अपनी इंटरनेट कनेक्टिविटी और कॉलिंग सेटिंग्स जांचनी चाहिए. अगर कॉल ब्लॉक होने की वजह से समस्या आ रही है, तो ब्लॉक हटाने की जरूरत होगी. साथ ही Focus Mode में कॉल की परमिशन और Do Not Disturb Mode के बंद होने की जांच भी करनी चाहिए.

कई बार ब्राउजर को माइक्रोफोन, कैमरा और नोटिफिकेशन यूज करने की परमिशन नहीं मिलती है. ऐसे में WhatsApp Web की कॉलिंग प्रभावित हो सकती है. ऐसे में web.whatsapp.com के लिए जरूरी परमिशन ऑन रखें. इसके साथ ही लैपटॉप के ऑपरेटिंग सिस्टम में भी ब्राउजर को नोटिफिकेशन और स्क्रीन शेयरिंग जैसी जरूरी परमिशन मिली होनी चाहिए.

कभी-कभी कंप्यूटर के फायरवॉल या राउटर की सिक्योरिटी सेटिंग WhatsApp कॉलिंग को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में फायरवॉल में UDP और TCP पोर्ट 3478, 3480 और 443 पर WhatsApp कॉलिंग की परमिशन होनी चाहिए. अगर इन सेटिंग्स को समझने में परेशानी हो, तो इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर या नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर की मदद ली जा सकती है.

WhatsApp Web पर कॉलिंग के लिए अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है. अगर Wi-Fi या मोबाइल डेटा ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो कॉल कनेक्ट होने में परेशानी आ सकती है. ऐसी स्थिति में इंटरनेट कनेक्शन जांचें. अगर आप Wi-Fi यूज कर रहे हैं, तो किसी दूसरे Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करके भी कॉल करने की कोशिश कर सकते हैं.

अगर कॉल कनेक्ट होने के बाद भी आवाज नहीं आ रही है, तो कंप्यूटर की साउंड सेटिंग में जाकर माइक्रोफोन और स्पीकर की जांच करें. यह भी देखें कि कोई दूसरा ऐप आपके माइक्रोफोन या ऑडियो डिवाइस का यूज तो नहीं कर रहा. WhatsApp की सलाह है कि वर्चुअल ऑडियो डिवाइस का यूज न करें. जरूरत पड़ने पर लैपटॉप को पावर सोर्स से भी कनेक्ट रखें.

Published at : 09 Nov 2026 08:43 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments