Home Technology Windows Password Reset: लैपटॉप का पासवर्ड भूल गए हैं, बगैर डाटा गंवाए...

Windows Password Reset: लैपटॉप का पासवर्ड भूल गए हैं, बगैर डाटा गंवाए ऐसे खुलेगा लॉक

0

आजकल लैपटॉप में जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो, ऑफिस की फाइलें और कई पर्सनल जानकारियां सेव रहती हैं. ऐसे में अगर आप अपने लैपटॉप का पासवर्ड भूल जाएं तो सबसे बड़ी चिंता डाटा खोने की होती है. कई लोग इस परेशानी में लैपटॉप को फॉर्मेट करने या विंडोज दोबारा इंस्टॉल करने का फैसला कर लेते हैं. लेकिन ऐसा करने से पहले कुछ दूसरे तरीके आजमाए जा सकते हैं. विंडोज में माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट और लोकल अकाउंट के लिए अलग-अलग रिकवरी ऑप्शन दिए गए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से रीसेट करें पासवर्ड

अगर आपका लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से जुड़ा है तो पासवर्ड रीसेट करना आसान होता है. इसके लिए किसी दूसरे फोन या कंप्यूटर से माइक्रोसॉफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पासवर्ड रिकवरी का विकल्प चुनें. इसके बाद अपना रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर दर्ज करें. आपकी पहचान वेरिफाई करने के लिए कोड भेजा जाएगा. कोड डालने के बाद नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं. इसके बाद लैपटॉप की लॉगिन स्क्रीन पर नए पासवर्ड से साइन इन करें. अगर आप पासवर्ड की जगह पिन भूल गए हैं तो लॉगिन स्क्रीन पर ‘I forgot my PIN’ का विकल्प चुनकर उसे रीसेट करने की कोशिश करें. ध्यान रखें कि माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट का पासवर्ड और विंडोज पिन  अलग-अलग होते हैं.

यह भी पढ़ें: Fridge Condenser Coil: फ्रिज के पीछे जाली क्यों लगी होती है, इसका क्या काम?

लोकल अकाउंट है तो अपनाएं ये तरीका

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट की जगह लोकल अकाउंट से लैपटॉप चलाते हैं तो लॉगिन स्क्रीन पर पासवर्ड डालने के बाद ‘Reset password’ का विकल्प देखें. इस पर क्लिक करने के बाद विंडोज आपसे वही सिक्योरिटी सवाल पूछेगा, जिन्हें अकाउंट बनाते समय सेट किया गया था. सही जवाब देने पर नया पासवर्ड बनाने का विकल्प मिलता है. अगर आपने पहले से पासवर्ड रीसेट डिस्क बनाई है तो उसकी मदद से भी पासवर्ड बदला जा सकता है. इसके अलावा, अगर लैपटॉप में पहले से कोई दूसरा एडमिनिस्ट्रेटर अकाउंट मौजूद है और आप उसमें लॉगिन कर सकते हैं तो उससे भी लोकल अकाउंट का पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है.

CMD ट्रिक के बजाय इन बातों का रखें ध्यान

इंटरनेट पर कई वीडियो में कमांड प्रॉम्प्ट CMD के जरिए नया एडमिन अकाउंट एक्टिव करने की ट्रिक बताई जाती है. लेकिन यह तरीका हर विंडोज लैपटॉप पर काम नहीं करता. रिकवरी मोड में सिक्योरिटी और BitLocker जैसी सुरक्षा की वजह से कमांड चलाने के लिए अतिरिक्त वेरिफिकेशन भी मांगा जाता है. इसलिए बिना जानकारी के सिस्टम फाइलों या कमांड में बदलाव न करें. अगर ऊपर बताए गए तरीके काम नहीं करते हैं तो किसी भरोसेमंद टेक्नीशियन की मदद लें. लैपटॉप को रीसेट करने से पहले जरूरी फाइलों का बैकअप लेने की कोशिश करें और Remove everything जैसे विकल्प को न चुनें. इस तरह जल्दबाजी में डाटा खोने से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें : WhatsApp Safety Tips: कोई दूसरा तो नहीं चला रहा आपका व्हाट्सएस, ऐसे चेक करें अकाउंट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version