Home Technology Robot Vacuum Buying Tips : Robot Vacuum खरीदने का बना रहे हैं...

Robot Vacuum Buying Tips : Robot Vacuum खरीदने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 बातें आएंगी काम

0

Robot Vacuum की कीमत में काफी अंतर देखने को मिलता है. बाजार में कम कीमत वाले मॉडल भी हैं, जबकि प्रीमियम डिवाइस की कीमत करीब 1.3 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है. महंगे मॉडल में बेहतर ऑब्जेक्ट डिटेक्शन और खुद की सफाई करने जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं कम कीमत वाले मॉडल में ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में सबसे पहले अपना बजट तय करें.

कुछ रोबोट सिर्फ वैक्यूमिंग करते हैं, जबकि कुछ में फर्श पोछने का फीचर भी मिलता है. अगर आपके घर में हार्ड फ्लोरिंग ज्यादा है, तो मॉप वाला मॉडल यूजफुल हो सकता है, लेकिन कारपेट और टाइल्स दोनों हैं, तो ऐसा मॉडल चुनना बेहतर होगा जो कारपेट पहचानकर अपना मॉप ऊपर उठा सके, हालांकि मॉप वाले मॉडल में पानी भरने, गंदा पानी निकालने और पैड बदलने का अतिरिक्त काम भी करना पड़ता है.

कई रोबोट वैक्यूम में AI और स्मार्ट मैपिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं. ये घर के अलग-अलग हिस्सों की पहचान कर सफाई का रूटीन तैयार कर सकते हैं. कुछ मॉडल सामान को पहचानकर उससे बचते हैं, हालांकि हर स्मार्ट फीचर आपके काम आए, यह जरूरी नहीं है.

अगर आपके घर में कुत्ता या बिल्ली है, तो वैक्यूम खरीदते समय उसकी सफाई क्षमता पर खास ध्यान दें. पालतू जानवरों के बाल ब्रश में फंस सकते हैं और खाने की गंदगी भी फर्श पर फैल सकती है. कुछ स्थितियों में वैक्यूम पेट्स की गंदगी को पहचान नहीं पाते हैं. इसलिए ऐसा मॉडल चुनें जिसमें बालों की सफाई और सामने आने वाली चीजों को पहचानने की अच्छी क्षमता हो.

रोबोट वैक्यूम के अच्छे मॉडल रोजाना की सफाई संभाल सकते हैं, लेकिन समय-समय पर गहराई से सफाई करना जरूरी रहेगा. सस्ते मॉडल में कैमरा या LiDAR जैसे नेविगेशन सिस्टम नहीं होते, जिससे कुर्सियों, फर्नीचर और खिलौनों में फंस सकते हैं. ऐसे में आपको बार-बार उन्हें ठीक जगह पर लगाना पड़ सकता है. ऐसे में खरीदारी से पहले अपनी जरूरतों और बजट के हिसाब से फीचर्स चुनें.

Published at : 08 Nov 2026 05:45 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version