Home Technology Smartphone Launches : iQOO Neo 12 और Huawei के नए फोन लॉन्च,...

Smartphone Launches : iQOO Neo 12 और Huawei के नए फोन लॉन्च, जानें इनमें क्या खास?

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • iQOO Neo 12 में 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 प्रोसेसर.

स्मार्टफोन बाजार में 28 अक्टूबर को एक साथ कई नए डिवाइस ने एंट्री की है. Huawei ने अपनी Enjoy 100 सीरीज के तीन फोन और प्रीमियम Pura 90 Plus पेश किया है, जबकि iQOO Neo 12 को भी चीन में लॉन्च किया गया है. इन फोन्स में कहीं बड़ी बैटरी पर जोर दिया गया है, तो कहीं हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर को खास बनाया गया है. Huawei के नए फोन में 8,800mAh तक की बैटरी मिलती है, वहीं iQOO Neo 12 में 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K स्क्रीन और 9,000mAh की बैटरी दी गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन नए स्मार्टफोन्स में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं. 

Huawei Pura 90 Plus में 1-इंच कैमरा सेंसर

Huawei Pura 90 Plus को कंपनी ने अपनी Pura 90 सीरीज के नए मॉडल के तौर पर पेश किया है. इसमें Kirin 9025 चिपसेट दिया गया है, जिसे कंपनी के अनुसार पिछले Kirin 9020 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है. फोन में 6.8 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. 

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 48MP का टेलीफोटो कैमरा और 40MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. मुख्य कैमरे में 1-इंच टाइप सेंसर और वेरिएबल अपर्चर दिया गया है. फोन में 5,700mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. चीन में इसकी बिक्री 31 अक्टूबर से शुरू होगी. 

Huawei Enjoy 100 सीरीज में 8,800mAh तक की बैटरी

Huawei ने Enjoy 100, Enjoy 100 Pro और Enjoy 100 Pro Max को भी लॉन्च किया है. यह तीनों फोन HarmonyOS 7 पर चलते हैं, लेकिन इनके डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा फीचर्स अलग-अलग हैं. Enjoy 100 में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले, Kirin 8000S प्रोसेसर और 6,100mAh की बैटरी मिलती है. इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Enjoy 100 Pro में 6.7 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Kirin 8020A चिपसेट मिलता ह.  इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 32MP का फ्रंट कैमरा और 6,100mAh की बैटरी दी गई है. 

वहीं, Enjoy 100 Pro Max इस सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल है. इसमें 6.84 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 8,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. फोन में स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से Kirin 8020 या Kirin 8020A प्रोसेसर दिया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 8,800mAh की बैटरी है, जो 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. 

यह भी पढ़ें – M6 चिप और AI के साथ Apple के नए MacBook Pro और iMac लॉन्च, जानें कीमत

iQOO Neo 12 में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट

iQOO Neo 12 को भी चीन में आज यानी 28 अक्टूबर को लॉन्च किया गया. इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ एक डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप दी गई है. इसमें 2K रेजोल्यूशन वाला फ्लैट Visionox डिस्प्ले मिलता है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट और 2,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में 9,000mAh की सिलिकॉन-एनोड बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें 50MP का मुख्य रियर कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, फिलहाल इसके भारत और ग्लोबल लॉन्च की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें – कम स्टोरेज वाले Android फोन के लिए Truecaller का नया ऐप, जानें क्या है खास?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version