Home Technology Adobe Photoshop हुआ छात्रों के लिए फ्री, 1 साल तक मिलेगी प्रो...

Adobe Photoshop हुआ छात्रों के लिए फ्री, 1 साल तक मिलेगी प्रो एडिटिंग

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एक साल बाद प्लान ₹1999 वार्षिक शुल्क पर स्वतः नवीनीकृत हो जाएगा.।

फेस्टिव सीजन में जहां ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स मिल रहे हैं, वहीं Adobe ने छात्रों के लिए Photoshop से जुड़ा एक खास ऑफर पेश किया है. इसके तहत योग्य छात्र भारत में Photoshop का एक साल का सब्सक्रिप्शन बिना किसी कीमत के ले सकते हैं, हालांकि यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए नहीं है और इसके लिए कॉलेज से जुड़ी जानकारी देनी होगी. तो आइए जानते हैं कि एक साल का फ्री Photoshop कैसे मिलेगा. 

छात्रों को एक साल तक फ्री मिलेगा Photoshop

Adobe के इस ऑफर के तहत योग्य छात्रों को Photoshop का सालाना प्लान पहले साल बिना किसी फ्री के मिलेगा. आम तौर पर इस प्लान की कीमत 1,999 रुपये प्रति साल है, लेकिन ऑफर के तहत चेकआउट के समय छात्रों को 0 रुपये का भुगतान करना होगा.  योग्य छात्र एक साल तक Photoshop का इस्तेमाल बिना सब्सक्रिप्शन फीस दिए कर सकेंगे. 

फ्री प्लान के बाद देना होगा 1,999 रुपये

इस ऑफर में एक जरूरी शर्त भी है. 12 महीने पूरे होने के बाद Photoshop का प्लान अपने आप 1,999 रुपये सालाना की कीमत पर रिन्यू हो जाएगा, अगर इसे पहले रद्द नहीं किया गया, जो छात्र अगले साल पैसे देकर इसे जारी नहीं रखना चाहते, उन्हें फ्री अवधि खत्म होने से पहले रिन्यूअल बंद करना होगा. Adobe ने यह भी बताया है कि यह ऑफर बिना किसी सूचना के खत्म किया जा सकता है, इसलिए 0 रुपये वाला ऑप्शन दिखने पर छात्र इसे उपलब्ध रहने तक ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – Vivo S2 FE और V80 आज होंगे लॉन्च, बैटरी से डिस्प्ले तक मिलेगा अपग्रेड

एक साल का फ्री Photoshop कैसे मिलेगा

एक साल का फ्री Photoshop पाने के लिए सबसे पहले Adobe की Photoshop छात्र ऑफर वाली वेबसाइट पर जाकर चेकआउट शुरू करना होगा. इसके बाद अपने Adobe अकाउंट से लॉगिन करें. अगर अकाउंट नहीं है, तो ईमेल आईडी की मदद से नया अकाउंट बनाया जा सकता है. चेकआउट के समय UPI को भुगतान के ऑप्शन के तौर पर चुनना होगा और मांगी गई कॉलेज की जानकारी दर्ज करनी होगी. 

UPI से पूरा करना होगा ऑटो पे

इसके बाद अपने UPI ऐप में जाकर AutoPay की अनुमति पूरी करनी होगी. चेकआउट में दी गई जानकारी के अनुसार, यह मैंडेट सेट करने के लिए करीब 2 रुपये का छोटा टोकन अमाउंट लिया जा सकता है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद Photoshop का सब्सक्रिप्शन अगले 12 महीनों के लिए एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद डेस्कटॉप पर Adobe Creative Cloud ऐप के जरिए Photoshop डाउनलोड करके इस्तेमाल किया जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें – फोन चोरी के बाद देर न करें, तुरंत करें ये 3 काम

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version