Home Technology Jio Fiber या Airtel Fiber कौनसा है एकदम वैल्यू फॉर मनी? ऐसे...

Jio Fiber या Airtel Fiber कौनसा है एकदम वैल्यू फॉर मनी? ऐसे करें पता

0

लगभग 100 Mbps स्पीड वाले प्लान से तुलना शुरू करें. JioFiber का100 Mbps वाला प्लान 699 रुपये प्रति माह से शुरू होता है. जबकि Airtel Xstream Fiber का 100 Mbps प्लान 799 रुपये प्रति माह का है. दोनों कीमतों पर GST जुड़ता है और प्लान की कीमत और अवेलबिलिटी शहर के हिसाब से बदल सकती है.

कम इस्तेमाल करने वाले घरों के लिए शुरुआती प्लान की बात करें तो. JioFiber के प्रीपेड प्लान में 399 रुपये पर 30 Mbps स्पीड और Airtel में 499 रुपये पर 40 Mbps स्पीड वाला ऑप्शन है. अगर घर में एक-दो लोग हैं नार्मल ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लास और HD वीडियो देखते हैं तो यह स्पीड काफी हो सकती है. लेकिन कई डिवाइस एक साथ चलने पर वीडियो बफर हो सकता है.

OTT ऐप्स वाले बंडल प्लान का हिसाब लगाएं तो Jio के 999 रुपये वाले प्लान में 150 Mbps स्पीड के साथ चुनिंदा OTT ऐप्स मिलते हैं. जबकि Airtel के 999 रुपये वाले प्लान में 100 Mbps स्पीड और कई OTT सब्सक्रिप्शन शामिल हैं. दोनों में ऐप्स और शर्तें प्लान के हिसाब से बदलती हैं. पहले देखें कि कौन-से ऐप्स आप यूज करते हैं. अगर आप OTT के बड़े फैन नहीं है तो फिर फालतू पैसे क्यों देने.

घर से वीडियो कॉल, बड़ी फाइल अपलोड या लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं. तो डाउनलोड स्पीड के अलावा अपलोड स्पीड भी देखें. Jio अपने कुछ पोस्टपेड प्लान को सिमेट्रिक बताता है यानी डाउनलोड और अपलोड स्पीड बराबर हो सकती है. Airtel की साइट पर प्लान के साथ बताई गई स्पीड तक पहुंचने की जानकारी दी जाती है. कनेक्शन लगने के बाद अलग-अलग कमरों में Wi-Fi की स्पीड चेक करें क्योंकि राउटर से दूरी और दीवारों की वजह से कम ज्यादा हो सकती है.

इंस्टॉलेशन और शुरुआती खर्च भी तुलना में शामिल करें तो Airtel अपनी ब्रॉडबैंड सेवा के लिए फ्री राउटर और इंस्टॉलेशन देता है. Jio के नए पोस्टपेड ऑफर में कम टर्म वाले प्लान पर इंस्टॉलेशन शुल्क और सिक्योरिटी डिपॉजिट माफ हो सकते हैं. जबकि प्रीपेड कनेक्शन की शर्तें अलग हैं. इसलिए बुकिंग से पहले कंपनी इस बारे में पहले ही जानकारी ले लें.

कनेक्शन की स्टेबिलिटी आपके इलाके पर डिपेंड कर सकती है. एक ही शहर में किसी कॉलोनी में JioFiber अच्छा चल सकता है और दूसरी जगह Airtel बेहतर निकल सकता है. अपने आसपास के लोगों से पूछें कि पीक टाइम पर स्पीड घटती है या नहीं आउटेज कितनी बार आता है और शिकायत पर तकनीशियन कितनी जल्दी पहुंचता है.

कुल महीने का खर्च निकालते समय बेस प्लान के साथ GST, OTT मेंबरशिप और किसी एक्सट्रा टीवी पैक को जोड़ें. Jio और Airtel की वेबसाइट पर दिखाई गई कीमतों के साथ GST अलग से लग सकता है. सालाना प्लान में फायदा है लेकिन पेमेंट पहले करना पड़ सकता है. इसलिए यह भी चेक करें कि प्लान बदलने, कनेक्शन बंद करने या घर बदलने पर क्या नियम हैं.

अगर दोनों कंपनियों की सेवा आपके पते पर उपलब्ध है. तो नार्मल इस्तेमाल और कम बिल के लिए Jio का 100 Mbps वाला 699 रुपये का ऑप्शन सही है. OTT और टीवी चैनल चाहिए हों, तो Airtel के 899 या 999 रुपये वाले प्लान से कंपेयर करें. उसके बाद ही किसी कंपनी को चुनें आप कंपनी के हेल्पलाइन नंबर्स पर सर्विस और चार्जेस की पूरी जानकारी ले सकते हैं.

Published at : 06 Oct 2026 04:41 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version