- यह फोन चीन में लॉन्च, वैश्विक बाजार में उपलब्धता अभी अज्ञात है.
Huawei ने Mate 90 सीरीज के साथ नया फोन लॉन्च करने के साथ अपनी चिप टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर सिस्टम में भी बड़े बदलाव किए हैं. इस बार सीरीज की सबसे खास बात इसका नया LogicFolding चिप आर्किटेक्चर है. Huawei ने इस टेक्नोलॉजी को फोन की प्रोसेसिंग स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए तैयार किया है. Mate 90 सीरीज में कंपनी ने अपने Kirin चिपसेट के साथ Android के बिना चलने वाला HarmonyOS 7 दिया है. सीरीज में Mate 90, Mate 90 Pro, Mate 90 Pro Max और Mate 90 RS ULTIMATE DESIGN शामिल हैं.
नई LogicFolding चिप आर्किटेक्चर बनी खासियत
Huawei Mate 90 सीरीज के प्रीमियम मॉडल में Kirin 9050 Pro चिप दी गई है. कंपनी के मुताबिक यह LogicFolding तकनीक पर आधारित है.इसमें चिप के अंदर की वायरिंग को सामान्य 2D डिजाइन की जगह 3D तरीके से तैयार किया गया है. Mate 90 Pro Max और RS ULTIMATE DESIGN में Kirin 9050 Pro दिया गया है, जो पिछली फ्लैगशिप जनरेशन के मुकाबले 31 पर्सेंट ज्यादा परफॉर्मेंस देने का दावा करता है. वहीं Mate 90 Pro में Kirin 9035 और स्टैंडर्ड Mate 90 में Kirin 9030 चिप मिलती है. कंपनी ने इनके प्रदर्शन में 20 पर्सेंट और 27 पर्सेंट सुधार का दावा किया है.
Huawei Mate 90 की कीमत
अभी Huawei Mate 90 सीरीज चीन में लॉन्च हुई है. कंपनी ने इसे 1 अक्टूबर 2026 को पेश किया और उसी दिन चीन में इसकी बिक्री भी शुरू कर दी, फिलहाल Huawei ने भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है. चीन में Huawei Mate 90 की शुरुआती कीमत 5,999 युआन है, जो भारतीय रुपये में लगभग 86,145 रुपये है.
12,000 निट्स तक पहुंचेगी डिस्प्ले ब्राइटनेस
Mate 90 Pro में दूसरी पीढ़ी की Linglong Display दी गई है. Huawei के अनुसार इसकी पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स तक जाती है. इसमें बेहतर Tandem OLED आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पैनल की लाइफ 138 पर्सेंट तक बढ़ने का दावा है. Pro Max और RS मॉडल में Full-color Linglong Display मिलती है. कंपनी ने आंखों की सुविधा के लिए 1 निट तक की लो-ब्राइटनेस मोड और आसपास की रोशनी पहचानने वाली तकनीक भी दी है.
यह भी पढ़ें – 1Hz से 120Hz तक का खेल, LTPO Display आखिर कैसे करती है काम?
200MP कैमरा और XMAGE तकनीक
Mate 90 सीरीज में Huawei ने कैमरा पर भी काफी फोकस किया है. Pro Max में 200MP RYYB टेलीफोटो कैमरा, 18 EV अल्ट्रा-HDR मेन कैमरा और 20x से ज्यादा जूम पर स्टेबल फोटो के लिए CIPA 7.5 रेटेड हार्डवेयर इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है. इसके अलावा XMAGE True-to-Color Camera 3.0 के जरिए रंगों की सटीकता में 37 पर्सेंट और स्किन टोन की सटीकता में 62 पर्सेंट सुधार का दावा किया गया है. XMAGE Z10 Modular Camera में 1-इंच सेंसर और 24-240mm लगातार ऑप्टिकल जूम दिया गया है.
HarmonyOS 7 के साथ आया फोन
Huawei Mate 90 सीरीज Android के बजाय कंपनी के अपने HarmonyOS 7 पर चलती है. Huawei के अनुसार इसका इकोसिस्टम 4.5 लाख से ज्यादा ऐप्स और सेवाओं को सपोर्ट करता है. Pro Max और उससे ऊपर के मॉडल में 30B MoE ऑन-डिवाइस AI मॉडल दिया गया है, जो फोटो एडिटिंग, कॉल समरी, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और कंटेंट मैनेजमेंट जैसे कामों में मदद करता है.
यह भी पढ़ें – Amazon-Flipkart सेल में Poco X8 से Nord CE 6 Lite तक, 30 हजार में बेस्ट फोन
