Home Technology इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों...

इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भारत में Apple का iPhone 17 सबसे ज्यादा बिका.
  • ज्यादा कीमत पर भी, इसकी बिक्री काफी मजबूत रही.
  • पावरफुल A19 चिप, हाई क्वालिटी कैमरा बनी वजहय
  • EMI ऑफर, एप्पल इकोसिस्टम ने इसकी पहुंच बढ़ाई.

जब भी हम नया फोन खरीदने की सोचते हैं. तो सबसे पहले यही कन्फ्यूजन रहता है कि आखिर मार्केट में कौन सा मॉडल सबसे बेस्ट चल रहा है. देश में बहुत सारी स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए फोन आए दिन लॉन्च करती रहती हैं. जिनमें Apple,Vivo,Oppo,Onelpus,Realme, Google Pixel समेत कई और कंपनियां शामिल हैं. लोग अपनी-अपनी ज़रूरतें और अपने-अपने शौक के हिसाब से फोन खरीदने हैं. 

लेकिन इन सब में जो आगे निकल जाता है वह है बजट. कई बार लोग शौक और जरूरत को किनारे रखते हुए बजट को प्रेफर करते हैं. तो कई बार शौक के चलते बजट को बढ़ा भी देते हैं. ऐसा ही कुछ इस साल देखने को मिला है इस साल जो फोन सबसे ज्यादा बिका है वह नार्मल बजट में नहीं है फिर भी लोगों ने उसे खूब खरीदा है. चलिए आपको बताते हैं कौनसा है वहा फोन और क्यों लोग हुए हैं उसके दीवाने.

iPhone 17 बिक्री की लिस्ट में सबसे आगे

इस साल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में Apple का iPhone 17 सबसे आगे रहा. इसकी कीमत 82900 रुपये से शुरू होती है. फिर भी इसकी बिक्री मजबूत रही. फोन की बाजार में हिस्सेदारी 4% से ज्यादा दर्ज की गई. खास बात यह है कि इसके साथ लिस्ट में शामिल कई दूसरे फोन बजट कैटेगरी के थे. Oppo A6x 5G और Vivo के मॉडल भी टॉप पर रहे लेकिन iPhone 17 उनसे आगे निकल गया.

iPhone 16 की मांग भी बनी हुई है. पुराना मॉडल होने के बाद भी वह बिक्री की लिस्ट में शामिल रहा. इससे पता चलता है कि कुछ लोग नया मॉडल चुनते हैं. तो कुछ कम कीमत में पिछला iPhone लेना पसंद करते हैं. इस बात से साफ जाहिर होता है कि देश में Apple का क्रेज Phones के मामले में सर चढ़कर बोलता है.

क्या हैं इसके फीचर्स?

iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR स्क्रीन है. यह 120Hz तक के ProMotion रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसका फायदा स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और गेम खेलने में दिखता है. फोन में A19 चिप दी गई है जो ऐप्स और रोज के कामों को तेज चलाने में मदद करती है. Apple ने स्क्रीन पर बेहतर स्क्रैच सेफ्टी भी दी है. जिससे रोज फोन इस्तेमाल करते समय हल्की खरोंचों का खतरा कम हो सकता है.

फोन के पीछे 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. सामने 18MP Center Stage कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल में फ्रेम को बेहतर तरीके से सेट करता है. फोन सीधा पकड़कर भी ग्रुप सेल्फी लेना आसान हो सकता है. इसमें 256GB से स्टोरेज शुरू होता है यानी बेस मॉडल में फोटो, वीडियो और ऐप्स रखने के लिए ज्यादा जगह मिलती है. यह फीचर उन लोगों के काम आ सकते हैं जो फोन से फोटो और वीडियो ज्यादा बनाते हैं. 

क्यों बना नंबर वन?

82900 रुपये की शुरूआती कीमत होने से साफ बता चलता है कि यह फोन हर किसी के बजट में तो नहीं आने वाला. लेकिन बावजूद इसके इसने बिक्री में सबको पीछे छोड़ दिया. ऐसा किस वजह से हुआ तो आपको बता दें इसके पीछे सबसे पहली वजह यह 17 सीरीज का सबसे सस्ता फोन है और लेटेस्ट है.

इस सीरीज में Pro और Pro Max की कीमत काफी ज्यादा है. जो लोग EMI पर भी लेंगे तब भी उन्हें बहुत महंगा पड़ेगा. iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82900 रुपये है. इस EMI और एक्सचेंज ऑफर से खरीदना थोड़ा आसान हो जाता है. बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर कुछ ग्राहकों को एक्सट्रा छूट भी मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें: Macbook Neo या फिर Macbook Air कौनसा आपके लिए बेस्ट, ऐसे करें पता

इस वजह से भी खरीद ज्यादा 

अगर किसी के पास Mac, Apple Watch या AirPods हैं. तो iPhone उनके साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है. इससे फोटो शेयर करना, कॉल लेना और फाइलों को दूसरे Apple डिवाइस पर देखना ज्यादा सही रहता है. कैमरा और सॉफ्टवेयर अपडेट भी इसे पसंद करने की वजह हैं. जो लोग नया कैमरा, स्मूद स्क्रीन और Apple के डिवाइस साथ इस्तेमाल करना चाहते हैं. उनके लिए iPhone 17 अभी भी बढ़िया ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: Wi-Fi की स्पीड हो रही है कम? इन ऐप्स से चेक करें कौन चला रहा इंटरनेट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version