Home Technology फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल...

फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल दें

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • फोकस लॉक करें, नाइट मोड, OIS/EIS का उपयोग करें.

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका स्मार्टफोन एक बेहतरीन कैमरे की तरह काम करे और हर पल को एकदम शानदार तरीके से कैद कर ले. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम महंगे से महंगा फोन ले आते हैं और जब फोटो खींचने की बारी आती है तो तस्वीरें एकदम धुंधली या बेजान आती हैं. इस चक्कर में हमें लगने लगता है कि हमारे फोन का कैमरा खराब हो गया है या कंपनी ने हमारे साथ धोखा किया ह. 

हालांकि सच तो यह है कि इसके पीछे कोई बहुत बड़ा हार्डवेयर फॉल्ट नहीं होता. बल्कि हमारे फोन की कुछ सेटिंग्स गड़बड़ होती हैं जो इसका कारण बनती है. अगर आपका भी फोन ऐसी ही घटिया और ब्लर तस्वीरें खींचकर आपका मूड खराब कर रहा है. तो घबराने की जरूरत नहीं है. बस कुछ छोटी-छोटी सेटिंग्स को बदलकर आप अपने फोन के कैमरे को एकदम बढ़िया बना सकते हैं.

सेंटिंग चेंज करने से पहले कर लें यह काम

सबसे पहले बिना किसी सेटिंग को चेंज किए अपने फोन के पिछले कैमरे के कांच को ध्यान से देखें. अक्सर हमारी जेब और हाथों से लगने वाले दाग, तेल या धूल के पार्टिकल्स लेंस पर जम जाते हैं. जिससे लाइट ठीक से अंदर नहीं जा पाती और फोटो ब्लर आने लगती है. इसके अलावा अगर आपने अपने फोन पर कोई घटिया क्वालिटी का टेम्पर्ड ग्लास या फिर कैमरा प्रोटेक्टर लगवा रखा है. 

तो वह भी फोकस खराब करने का बड़ा कारण बनता है. लेंस को हमेशा किसी साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ और अगर प्रोटेक्टर पर स्क्रैच आ गए हैं. तो उसे तुरंत हटवा दें. यह छोटा सा काम आपके आधे से ज्यादा फोटो ब्लर होने की दिक्कत को मिनटों में हल कर देगी और आपको साफ-सुथरी तस्वीरें मिलने लगेंगी.

कैमरा ऐप की इन सेटिंग्स को तुरंत करें ठीक

लेंस साफ होने के बाद भी अगर बात नहीं बन रही है. तो अपने फोन के कैमरा ऐप की सेटिंग्स को चेक करना बहुत जरूरी है सबसे पहले कैमरे के रिजॉल्यूशन और फ्रेम रेट की सेटिंग में जाएं और देखें कि कहीं वीडियो या फोटो लो-क्वालिटी मोड पर तो सेट नहीं है. 

इसके अलावा एचडीआर (HDR) मोड को हमेशा ऑटो पर सेट रखें जिससे फोन खुद-बखुद रोशनी के हिसाब से बैलेंस बना सके. कई बार लोग गलती से मैक्रो मोड या मैनुअल फोकस ऑन कर देते हैं. जिससे नॉर्मल फोटो खींचते वक्त कैमरा सही जगह फोकस नहीं कर पाता. इन छोटी-मोटी सेटिंग्स को रीसेट करके डिफॉल्ट मोड पर लाने से आपके फोन की फोटो क्वालिटी में एकदम से जमीन-आसमान का फर्क देखने को मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: Zoho का बड़ा दांव, लॉन्च किया Arattai का बिजनेस वर्जन

फोकस लॉक और शेकप्रूफ फीचर्स यूज करें

अक्सर लोग फोटो खींचते वक्त फोन को कसकर पकड़ते नहीं हैं. जिससे हाथ हिलने की वजह से तस्वीरें धुंधली हो जाती हैं. इसके लिए अपने कैमरे की सेटिंग्स में जाकर ग्रिड लाइंस को ऑन कर लें जिससे आपको फ्रेम का सही अंदाजा मिल सके इसके साथ ही जब आप किसी सब्जेक्ट की फोटो लें. तो स्क्रीन पर उस पर टैप करके फोकस को लॉक जरूर कर दें. 

इससे कैमरा समझ जाता है कि आपको असल में किस हिस्से को साफ दिखाना है. इसके अलावा, लो-लाइट या रात के समय नाइट मोड का इस्तेमाल करें और इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS/EIS) के ऑप्शन को हमेशा चालू रखें. इन ट्रिक्स को अपनाने से आपके हाथ का कांपना या हल्का सा मूवमेंट भी फोटो को खराब नहीं कर पाएगा और हर शॉट एकदम प्रोफेशनल आएगा.

यह भी पढ़ें: Wireless कीबोर्ड या Wire वाला, कौनसा होता है ज्यादा सही, जान लें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version