
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo 23 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगा. इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी. फोन में 5.4 इंच की बाहरी स्क्रीन है, जिसे खोलने पर 7.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है.इसमें A20 Pro चिप, 48MP डुअल कैमरा और दो बैटरी दी गई हैं.

Motorola ने Signature 27 की झलक दिखा दी है, लेकिन अभी फोन की कीमत और लॉन्च की पक्की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है. कंपनी के मुताबिक फोन साल खत्म होने से पहले दुनियाभर में उपलब्ध होगा. इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, बेहतर कूलिंग सिस्टम और Bang & Olufsen के स्पीकर मिलेंगे. फोन में 50MP मुख्य कैमरा और 200MP टेलीफोटो कैमरा होगा. यह Android 17 पर चलेगा और सात साल तक OS अपडेट का सपोर्ट मिलेगा.

OnePlus 16 की चीन में लॉन्चिंग 12 अक्टूबर को होगी. फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप और 185Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा. इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज से शुरुआत होगी. कैमरा सेटअप में 200MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल हैं.

Oppo Find X10 और Find X10 Pro Max चीन में लॉन्च हो चुके हैं. इन दोनों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाया जाएगा, हालांकि अभी तारीख तय नहीं है. Find X10 में 6.59 इंच और Pro Max में 6.78 इंच डिस्प्ले है. इन दोनों में Dimensity 9600 Pro चिप, 8,000mAh बैटरी और Android 17 मिलता है. Find X10 में दो 200MP कैमरे हैं, जबकि Pro Max में तीनों रियर कैमरे 200MP के हैं.
Published at : 03 Oct 2026 08:35 AM (IST)