- अन्य ब्रांड्स भी रैम लागत से फोन महंगे कर रहे हैं.
Samsung के स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे यूजर्स के लिए आने वाला समय थोड़ा जरूरी हो सकता है. कंपनी के कुछ प्रीमियम फोन की कीमतों में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है. एक लीक के मुताबिक, Samsung अपने Galaxy S25, Galaxy S25 Ultra और Galaxy Z Fold 8 की कीमत बढ़ाने की तैयारी कर रही है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो तीनों मॉडल पहले की तुलना में महंगे हो सकते हैं फिलहाल Samsung की ओर से कीमत बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
रिपोर्ट के अनुसार, इन तीनों फोन की कीमत में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है, जब Samsung पहले ही अपने Galaxy A36 और Galaxy A56 की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी कर चुकी है.
कब बढ़ सकती है Galaxy S25 की कीमत?
X पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक,एक इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से दावा किया है कि Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25 Ultra की कीमत में अक्टूबर के पहले सप्ताह में बढ़ोतरी की जा सकती है. वहीं, Galaxy Z Fold 8 की कीमत 10 अक्टूबर को बढ़ाए जाने की बात कही गई है. अभी Amazon पर Galaxy S25 का 12GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 61,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है. वहीं Galaxy S25 Ultra के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये से शुरू होती है.
EXCLUSIVE: Samsung price hike incoming in India 🇮🇳 👀
Just got info from my source, Samsung is hiking prices of the Galaxy S25 series and Galaxy Z Fold8 series in India
Galaxy S25 and Galaxy S25 Ultra prices going up by ₹10,000 in the first week of October
Galaxy Z Fold8…
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 28, 2026
Galaxy Z Fold 8 की कीमत भी बढ़ने के संकेत
Samsung Galaxy Z Fold 8 को भारत में 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था. इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये रखी गई थी. इसका टॉप मॉडल 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ 2,39,999 रुपये में आया था. अगर लीक का दावा सही रहता है, तो इस फोल्डेबल फोन की कीमत में भी अगले महीने बदलाव देखने को मिल सकता है, हालांकि Samsung ने अभी तक इस संभावित बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है.
यह भी पढ़ें – S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
A36 और A56 की कीमत पहले ही बढ़ी
इससे पहले Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 की कीमतों में पिछले 10 महीनों के दौरान तीसरी बार बढ़ोतरी की रिपोर्ट सामने आई थी. Galaxy A56 का 8GB + 128GB मॉडल अब 44,999 रुपये है, जो पहले 42,999 रुपये था. वहीं Galaxy A36 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये हो गई है, जिसमें 3,000 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है.
दूसरे ब्रांड्स के फोन भी हुए महंगे
स्मार्टफोन की कीमतों में यह बदलाव सिर्फ Samsung तक सीमित नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक Oppo, Vivo, iQOO, OnePlus और Apple जैसे दूसरे ब्रांड्स ने भी हाल में अपने फोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है. इसके पीछे OEMs के सामने RAM और स्टोरेज की बढ़ती लागत से जुड़ी चुनौती को एक वजह बताया गया है.
यह भी पढ़ें – भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
