Nothing ने अपने प्रीमियम ऑडियो पोर्टफोलियो में नया Headphone (1) Pro लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसमें ऑडियो क्वालिटी से लेकर नॉइज कैंसिलेशन और बैटरी तक कई बड़े अपग्रेड किए हैं. इसकी सबसे खास बात ट्रिपल-ड्राइवर सेटअप, 10 माइक्रोफोन वाला ANC सिस्टम और 68 घंटे तक की बैटरी लाइफ है.
Nothing Headphone (1) Pro में हर ईयरकप के अंदर तीन अलग ड्राइवर दिए गए हैं. इनमें 40mm डायनेमिक ड्राइवर बास के लिए, 13x8mm प्रिसिजन डायनेमिक ड्राइवर मिड-रेंज और वोकल्स के लिए जबकि xMEMS ड्राइवर हाई-फ्रीक्वेंसी यानी ट्रेबल के लिए काम करता है. कंपनी के मुताबिक यह सेटअप बास, वोकल्स और इंस्ट्रूमेंट्स को अलग-अलग तरीके से हैंडल करता है.
हेडफोन को Metropolis Studios के साथ ट्यून किया गया है. इसमें Flat EQ, Personal Sound और Dynamic Spatial Audio जैसे फीचर्स मिलते हैं. Spatial Audio में हेड ट्रैकिंग के साथ Standard, Live House, Club और Concert Hall जैसे मोड दिए गए हैं.
10 माइक और 46dB तक ANC
नए हेडफोन में कुल 10 माइक्रोफोन दिए गए हैं. इसका Adaptive Active Noise Cancellation सिस्टम कंपनी के अनुसार 46dB तक शोर कम कर सकता है. इसमें Transparency Mode भी मौजूद है जिससे जरूरत पड़ने पर आसपास की आवाजें सुनी जा सकती हैं.
इसके अलावा कॉलिंग के लिए चार-माइक्रोफोन एल्गोरिदम और Environmental Noise Cancellation भी दिया गया है. Headphone (1) Pro में 8mm सिलिकॉन साउंड सील और डुअल-लेयर कुशन भी मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone Duo को टक्कर देते हैं ये 4 Foldable Phones! जानें कौन-सा है पैसा वसूल
68 घंटे तक चलेगी बैटरी
हेडफोन में 1,060mAh की बैटरी दी गई है. AAC पर ANC बंद रखने पर यह 68 घंटे तक चल सकती है जबकि ANC ऑन होने पर कंपनी 30 घंटे तक का प्लेबैक बताती है. LDAC इस्तेमाल करने पर यह आंकड़ा ANC ऑफ में 53 घंटे और ANC ऑन में 28 घंटे तक है. सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग से ANC बंद होने पर करीब 4 घंटे का प्लेबैक मिल सकता है.
Nothing Headphone 1 Pro Vs Apple AirPods Max 2
ब्रांड के हिसाब से मुकाबले करें तो Apple AirPods Max 2 में एक Apple-designed dynamic driver और कुल 9 माइक्रोफोन दिए गए हैं. Apple के अनुसार इसमें ANC ऑन रहने पर 20 घंटे तक की बैटरी मिलती है और भारत में इसकी कीमत ₹74,900 है.
वहीं Nothing Headphone (1) Pro में तीन ड्राइवर, 10 माइक्रोफोन और ANC ऑफ होने पर 68 घंटे तक की बैटरी दी गई है. हालांकि भारत में Nothing ने अभी इसकी कीमत और बिक्री की तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है. अमेरिका में इसकी कीमत $399 यानी करीब ₹38,300 है.
डिजाइन और कनेक्टिविटी भी प्रीमियम
Headphone (1) Pro का वजन 327 ग्राम है और इसमें एल्युमिनियम, टाइटेनियम तथा स्क्रैच-रेजिस्टेंट ग्लास का इस्तेमाल किया गया है. इसे IP52 रेटिंग मिली है. कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1, LDAC, USB-C, 3.5mm ऑडियो और डुअल-डिवाइस कनेक्शन मिलता है. हेडफोन Android और iOS दोनों के साथ काम करता है.
फिलहाल भारतीय कीमत का इंतजार है. कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर प्रोडक्ट लिस्ट हो चुका है लेकिन भारत में इसकी बिक्री कब शुरू होगी, इसकी ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें:
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
