- इससे लोग प्रॉपर्टी खरीदने से पहले कनेक्टिविटी जांच सकेंगे.
आज के समय में घर या ऑफिस चुनते वक्त जगह, सुविधाओं और बाकी जरूरतों के साथ डिजिटल कनेक्टिविटी भी जरूरी हो गई है. कई बार किसी बिल्डिंग में मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट की स्थिति का पता वहां पहुंचने के बाद ही चलता है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने Digital Connectivity Rating यानी DCR प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है.
यह प्लेटफॉर्म किसी प्रॉपर्टी की डिजिटल कनेक्टिविटी की रेटिंग देखने और उसे जांचने की सुविधा देता है. इसके साथ कनेक्टिविटी टेस्ट करने के लिए एक मोबाइल ऐप भी पेश किया गया है.
प्रॉपर्टी की कनेक्टिविटी अब कैसे देख सकेंगे?
DCR Platform पर कनेक्टिविटी के लिए रेटिंग वाली प्रॉपर्टीज की जानकारी सार्वजनिक रूप से देखी जा सकेगी. यूजर प्रॉपर्टी के नाम, सर्टिफिकेट ID या लोकेशन के जरिए रेटेड प्रॉपर्टी खोज सकते हैं. इसके बाद डिजिटल रूप से साइन किए गए रेटिंग सर्टिफिकेट को देखा जा सकता है. सर्टिफिकेट पर मौजूद QR Code को स्कैन करके उसकी सही होने की पुष्टि भी की जा सकती है.
कैसे तय होगी डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग?
DCR Framework के तहत प्रॉपर्टी की डिजिटल कनेक्टिविटी को तय मानकों के आधार पर जांचा जाता है. इसमें Fibre Readiness, Mobile Network Availability, In-Building Solutions और Wi-Fi Infrastructure से जुड़े पैरामीटर शामिल हैं. अलग-अलग तरह की प्रॉपर्टीज के लिए लागू मानक भी तय किए गए हैं.
Property Manager और DCRA का भी रहेगा जरूरी
प्लेटफॉर्म पर Property Managers अपनी प्रॉपर्टी कोPublic, Government,Commercial और Private जैसी कैटेगरी में रजिस्टर कर सकते हैं. वे रेटिंग के लिए आवेदन जमा करने, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने, रजिस्टर्ड Digital Connectivity Rating Agency यानी DCRA चुनने और आवेदन की स्थिति देखने जैसे काम कर सकते हैं. यह सिस्टम बनी हुई और निर्माणाधीन, दोनों तरह की प्रॉपर्टीज के लिए रेटिंग प्रक्रिया को सपोर्ट करता है.
यह भी पढ़ें – बच्चों की Netflix Watching करें आसान, ऐसे बनाएं Kids Profile
मोबाइल ऐप से होगी Indoor कनेक्टिविटी की जांच
फील्ड टेस्टिंग के लिए DCRA को एक अलग मोबाइल ऐप दिया गया है. अधिकृत DCRA इस ऐप के जरिए बिल्डिंग के अंदर डिजिटल कनेक्टिविटी की माप कर सकता है. वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉपर्टी की जानकारी और ऐप से जुटाए गए टेस्ट डेटा को प्लेटफॉर्म पर सिंक किया जाएगा,
खरीद या किराए से पहले मिल सकेगी जानकारी
TRAI के मुताबिक, रेटिंग की यह जानकारी लोगों को प्रॉपर्टी खरीदने या लीज पर लेने से पहले कनेक्टिविटी के बारे में फैसला लेने में मदद करेगी. प्लेटफॉर्म पर रेटिंग की तुलना भी की जा सकेगी. DCR Platform में रेटिंग प्रक्रिया, रिपोर्ट, सर्टिफिकेशन और रेटिंग प्रकाशित करने का डिजिटल सिस्टम शामिल है. साथ ही eSign, ऑनलाइन फीस पेमेंट, Email और SMS Alerts तथा प्रॉपर्टी रिकॉर्ड, टेस्ट रिजल्ट, सर्टिफिकेट और Audit Logs को सुरक्षित रखने की सुविधा भी मौजूद है.
यह भी पढ़ें – स्क्रीन बंद, इंटरनेट चालू? Smart TV के पीछे चल रहा ये सिस्टम
