Home Technology एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब...

एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • हीटिंग एलिमेंट साफ करें, पार्ट्स पूरी तरह सुखाकर जोड़ें.

एयर फ्रायर ने किचन में खाना बनाने का तरीका काफी आसान कर दिया है, लेकिन इसकी सफाई में की गई छोटी-सी गलती मशीन की परफॉर्मेंस पर असर डाल सकती है. रोज इस्तेमाल होने वाले इस डिवाइस में खाना पकाने के दौरान तेल, चिकनाई और खाने के छोटे टुकड़े जमा होते रहते हैं. अगर इन्हें सही तरीके से साफ न किया जाए तो न सिर्फ सफाई मुश्किल हो सकती है, बल्कि हीटिंग सिस्टम, वेंट्स और नॉन-स्टिक कोटिंग को भी नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए एयर फ्रायर की सफाई करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो कौन-सी गलती न करें.

मेन यूनिट को पानी में न डालें

एयर फ्रायर की मेन बॉडी को पानी में डुबोना नहीं चाहिए, इसमें इलेक्ट्रॉनिक हिस्से मौजूद होते हैं. बाहरी और अंदरूनी हिस्से को हल्के गीले कपड़े या स्पंज से साफ करें. कंट्रोल पैनल पर भी ज्यादा नमी जाने से बचना चाहिए और सफाई से पहले प्लग जरूर निकालना चाहिए. 

हर इस्तेमाल के बाद करें सफाई

एयर फ्रायर को कई बार बिना साफ किए दोबारा इस्तेमाल करने से पुरानी चिकनाई और खाने के अवशेष जमा हो सकते हैं. इससे बदबू आने के साथ खाना पकने के दौरान पुराना तेल या बचा हुआ खाना जल सकता है. इसलिए हर इस्तेमाल के बाद बास्केट और ट्रे को साफ करना जरूरी है. 

स्टील या मेटल वाले स्क्रबर से न करें सफाई

बास्केट या ट्रे को साफ करने के लिए स्टील वूल, मेटल स्क्रबर या बहुत खुरदुरे स्पंज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे नॉन-स्टिक कोटिंग खराब हो सकती है. सफाई के लिए सॉफ्ट स्पंज, हल्का डिश सोप और गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. ज्यादा जमी चिकनाई होने पर हटाने वाले हिस्सों को कुछ समय भिगोकर साफ करना आसान रहेगा.

हीटिंग एलिमेंट को न भूलें

एयर फ्रायर के हीटिंग एलिमेंट पर भी खाने के कण और चिकनाई जमा हो सकती है. इसे पूरी तरह ठंडा करने और प्लग निकालने के बाद सॉफ्ट ब्रश या टूथब्रश से साफ किया जा सकता है. इसे नजरअंदाज करने पर एयर फ्रायर की क्षमता प्रभावित हो सकती है. 

यह भी पढ़ें – अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere

तेज केमिकल से भी बचें

ब्लीच, ओवन क्लीनर या दूसरे तेज केमिकल नॉन-स्टिक कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं और अवशेष छोड़ सकते हैं. इसकी जगह हल्का डिश सोप और गर्म पानी इस्तेमाल करना बेहतर है. जरूरत पड़ने पर पानी और सिरके का घोल भी चिकनाई हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. 

साफ करने के बाद पूरी तरह सुखाएं

सफाई के बाद एयर फ्रायर के हिस्सों को तुरंत जोड़ने की गलती न करें. सभी पार्ट्स को पूरी तरह सूखने दें, फिर दोबारा असेंबल करें. नमी बची रहने पर इस्तेमाल के दौरान भाप या इलेक्ट्रिकल दिक्कत की स्थिति बन सकती है. साथ ही पीछे के वेंट्स की सफाई भी नियमित रूप से करनी चाहिए, वहां जमा ग्रीस और खाने के कण एयरफ्लो को प्रभावित कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – Meta ने लॉन्च किए नए स्मार्ट ग्लासेस! सिनेमा से गेमिंग तक सबकुछ होगा खास

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version