Wednesday, September 23, 2026
spot_img
HomeTechnologyबजट से परफॉर्मेंस तक, Students के लिए 2026 के टॉप Laptop Options

बजट से परफॉर्मेंस तक, Students के लिए 2026 के टॉप Laptop Options

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उच्च प्रदर्शन के लिए मैकबुक एयर और गेमिंग लैपटॉप भी मौजूद हैं.

अब पढ़ाई के लिए किताबों और नोट्स के साथ ऑनलाइन क्लास, रिसर्च, असाइनमेंट, प्रेजेंटेशन, कोडिंग और AI टूल्स जैसे कामों के लिए लैपटॉप लगभग हर छात्र की जरूरत बन चुका है, लेकिन हर स्टूडेंट को एक जैसा लैपटॉप नहीं चाहिए. किसी को कम बजट में रोजमर्रा के काम के लिए मशीन चाहिए, तो किसी को Coding, Creative Work या Gaming के लिए ज्यादा परफॉर्मेंस चाहिए. इसी वजह से 2026 में लैपटॉप चुनते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि बैटरी, वजन, स्क्रीन और प्रोसेसर को भी देखना जरूरी है. तो आइए आज हम आपको Students के लिए 2026 के टॉप लैपटॉप ऑप्शन बताते हैं.

ASUS और Acer के बजट ऑप्शन

कम बजट में ASUS Chromebook Plus CX34 एक ऑप्शन है. इसकी भारतीय ASUS कीमत 36,990 रुपये है और इसमें 14-इंच FHD डिस्प्ले, 8GB RAM और ChromeOS मिलता है. यह वेब ब्राउजिंग और सामान्य पढ़ाई जैसे कामों के लिए बनाया गया है. 

Acer Aspire 3 उन छात्रों के लिए Windows ऑप्शन है जिन्हें ChromeOS की जगह Windows 11 चाहिए. इसमें AMD Ryzen 3 7320U, 128GB NVMe स्टोरेज और 1080p डिस्प्ले दिया गया है. वहीं ज्यादा परफॉर्मेंस चाहिए तो Acer Aspire 16 में Intel Core Ultra 5 115U, 16GB RAM, 512GB SSD और 16-इंच 1920 बाय 1200 डिस्प्ले मिलता है. 

Apple का सस्ता MacBook ऑप्शन

Apple का MacBook Neo इस सेगमेंट में खास ऑप्शन है. Apple MacBook Neo की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 79,900 रुपये तक जाती है. इसमें A18 Pro चिप, 13-इंच Liquid Retina डिस्प्ले और कंपनी के अनुसार 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है.

Lenovo और ASUS के प्रीमियम ऑप्शन

हैंडराइटिंग नोट्स और टैबलेट जैसा इस्तेमाल करने वालों के लिए Lenovo Yoga 7i 2-in-1 दिया गया है. इसमें 14-इंच 2K OLED टच डिस्प्ले, 16GB RAM और 512GB SSD वाला कॉन्फिगरेशन मिलता है. 

हल्के लैपटॉप की ढूंढ में ASUS Zenbook A14 भी ऑप्शन है. ASUS India पर इसकी शुरुआती कीमत 86,990 रुपये है. कंपनी के अनुसार इसका वजन 1 किलोग्राम से कम है और Snapdragon प्रोसेसर के साथ 16GB RAM व 512GB SSD कॉन्फिगरेशन उपलब्ध है. 

यह भी पढ़ें – SIM कार्ड का गलत इस्तेमाल पड़ेगा भारी! लगेगा 50 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल

Apple MacBook Air और HP OmniBook Ultra

ज्यादा परफॉर्मेंस चाहने वाले छात्रों के लिए MacBook Air M5 एक ऑप्शन है. Apple India के अनुसार 13-इंच मॉडल 1,19,900 रुपये से शुरू होता है. इसमें M5 चिप और 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है.

Windows में HP OmniBook Ultra का 14-इंच मॉडल Intel Core Ultra 7 356H, 16GB RAM, 1TB SSD और 3K 120Hz टच डिस्प्ले के साथ मिलता है. HP India पर इसकी मौजूदा कीमत 2,24,499 रुपये है.

गेमिंग और ज्यादा परफॉर्मेंस  के लिए ऑप्शन

Engineering, 3D Modeling या Gaming जैसे भारी कामों के लिए Lenovo Legion 5i Gen 10 और ASUS ROG Zephyrus G16 जैसे ऑप्शन हैं. Legion 5i में Core Ultra प्रोसेसर और RTX 50-series GPU कॉन्फिगरेशन मिलता है, जबकि ASUS ROG Zephyrus G16 के 2026 मॉडल की ASUS India पर शुरुआती कीमत 4,29,990 रुपये है.

यह भी पढ़ें –  Amazon Great Indian Festival 2026 का ऐलान, Gadgets पर मिलेंगे ये फायदे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments