Monday, November 23, 2026
spot_img
HomeTechnologyWhatsApp Web वाले सावधान! कोई भी पढ़ सकता है आपकी चैट; अलर्ट...

WhatsApp Web वाले सावधान! कोई भी पढ़ सकता है आपकी चैट; अलर्ट जारी

WhatsApp Web: अगर आप ऑफिस या किसी दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाते हैं तो जरा सावधान हो जाइए, क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी प्राइवेट चैट किसी दूसरे के हाथ में पहुंचा सकती है. दरअसल, गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर यानी I4C ने WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए एडवाइज़री जारी की है. इसमें बताया गया है कि अगर आप किसी कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉग इन करके भूल जाते हैं तो दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर सकता है.

कैसे हो सकता है आपके अकाउंट का गलत इस्तेमाल?

एडवाइज़री के मुताबिक, किसी दूसरे के कंप्यूटर पर आपका WhatsApp Web लॉग इन रह गया तो वह आपकी निजी चैट पढ़ सकता है. आपके नाम से दूसरों को मैसेज भेज सकता है और आपके कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप की बातचीत भी देख सकता है. ठग आपके अकाउंट का इस्तेमाल करके आपके दोस्तों, रिश्तेदारों या सहकर्मियों को मैसेज भेज सकते हैं और पैसों की मांग या दूसरी तरह की ठगी कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि सामने वाला व्यक्ति आपके नाम पर आए मैसेज पर आसानी से भरोसा भी कर सकता है.

यह भी पढ़ें: एआई आवाज की नकल वाले फर्जी कॉल कैसे पहचानें? कभी नहीं होगी ठगी

I4C ने क्या-क्या सावधानियां बताईं?

I4C ने साफ कहा है कि ऑफिस, साइबर कैफे या ऐसे कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने से बचें, जिसका इस्तेमाल कई लोग करते हों. अगर इस्तेमाल करना जरूरी है तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें.

  • पहली  – सरकारी काम, ऑफिस से जुड़ी जरूरी जानकारी या निजी और संवेदनशील जानकारी WhatsApp Web के जरिए साझा न करें.
  • दूसरी  – काम खत्म होने के बाद WhatsApp Web से लॉग आउट जरूर करें. सिर्फ ब्राउजर का टैब या विंडो बंद कर देना काफी नहीं है.
  • तीसरी – अगर किसी दूसरे कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाना जरूरी है तो भरोसेमंद कंप्यूटर पर Incognito या Private Browsing मोड का इस्तेमाल करें लेकिन ब्राउजर बंद करने से पहले लॉग आउट करना न भूलें.
  • चौथी – साइबर कैफे, होटल के बिजनेस सेंटर या किसी अनजान व्यक्ति के कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉग इन करने से बचें.
  • पांचवीं  – अगर आपके अकाउंट से ऐसे मैसेज जा रहे हैं जो आपने भेजे ही नहीं तो इसे नजरअंदाज न करें. यह अकाउंट के गलत इस्तेमाल का संकेत हो सकता है.

इसके अलावा अपने कंप्यूटर, ब्राउजर और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें. अनजान फाइल और संदिग्ध डाउनलोड से भी बचें.

यह भी पढ़ें: क्या फ्री नहीं रहेगा व्हाट्सऐप वेब? जानें आपके अकाउंट पर दिख रहे प्लान्स का मतलब?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments