- पुराने फोन एक्सचेंज पर 81,500 तक और बैंक कार्ड पर 7,000 कैशबैक,
Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं. इन दोनों मॉडल की प्री-बुकिंग पिछले हफ्ते शुरू हुई थी और अब लोग इन्हें Apple India Store के जरिए खरीद सकते हैं. ऐसे में अगर आप नया Pro iPhone लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो फोन की कीमत देखना ही काफी नहीं होगा. Apple की ओर से No Cost EMI, Instant Cashback और Trade In जैसे ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं, जिनसे खरीदारी का शुरुआती खर्च अलग हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि iPhone 18 Pro Max खरीदने से पहले EMI का गणित क्या है.
iPhone 18 Pro Max खरीदने से पहले EMI का गणित
iPhone 18 Pro Max खरीदने पर Apple Instant Cashback और 6 महीने की No Cost EMI का ऑप्शन दे रहा है. iPhone 18 Pro Max के 256GB मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये है और Cashback के साथ इसकी शुरुआती EMI 28,817 रुपये प्रति माह है. वहीं 512GB मॉडल 2,04,900 रुपये का है, जिसकी EMI 32,983 रुपये प्रति माह से शुरू होती है. 1TB वेरिएंट की कीमत 2,54,900 रुपये है और इसके लिए शुरुआती No Cost EMI 41,317 रुपये है, जबकि 2TB मॉडल 3,29,900 रुपये में आता है और इसकी EMI 53,817 रुपये प्रति माह से शुरू होती है.
यह भी पढ़ें – सस्ती USB केबल या महंगी वाली? खरीदने से पहले समझें टेक्निकल फर्क
iPhone 18 Pro खरीदने का EMI प्लान
Apple के अनुसार, 6 महीने की No Cost EMI के साथ iPhone 18 Pro खरीदा जा सकता है. iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये है और Instant Cashback के साथ इसकी शुरुआती EMI 26,316 रुपये है. वहीं 512GB मॉडल 1,89,900 रुपये का है, जिसकी EMI 30,483 रुपये प्रति माह से शुरू होती है. 1TB वेरिएंट की कीमत 2,39,900 रुपये है और इसकी शुरुआती EMI 38,817 रुपये प्रति माह है, जबकि 2TB मॉडल 3,14,900 रुपये में आता है और इसके लिए EMI 51,317 रुपये प्रति माह से शुरू होती है.
पुराने फोन से कम हो सकती है कीमत
Apple Trade In के साथ पुराने स्मार्टफोन की कीमत नए iPhone की खरीद में इस्तेमाल की जा सकती है. Apple के अनुसार Trade In में 4,500 रुपये से लेकर 81,500 रुपये तक का क्रेडिट मिल सकता है. हालांकि प्राइज पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति की जांच के बाद तय होगा. साथ ही Apple कुछ कार्ड से खरीदारी करने पर 7,000 तक Instant Cashback दे रहा है. इसमें American Express, Axis Bank और ICICI Bank जैसे कार्ड शामिल हैं.
यह भी पढ़ें – Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब
