- बैटरी Nord 6 समान, डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 144Hz मिलेगा.
OnePlus Nord 7 : OnePlus की Nord सीरीज के अगले स्मार्टफोन को लेकर एक बड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आई है. कंपनी जल्द ही Nord 6 के सक्सेसर के तौर पर OnePlus Nord 7 पेश कर सकती है, हालांकि अभी तक कंपनी ने इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसकी कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं. इन तस्वीरों में फोन के पिछले हिस्से पर एक खास RGB लाइट स्ट्रिप दिखाई दे रही है. इसके अलावा फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है. तो आइए जानते हैं कि OnePlus Nord 7 की लीक डिटेल क्या है.
OnePlus Nord 7 के डिजाइन में दिखेगा नया बदलाव
लीक के मुताबिक, OnePlus Nord 7 में फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसके ठीक बीच में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद है. फोन का पिछला हिस्सा ज्यादा दिलचस्प है. यहां कैमरा मॉड्यूल के अंदर एक वर्टिकल RGB लाइट स्ट्रिप दिखाई दे रही है. यह लाइट सेकेंडरी कैमरा सेंसर के ठीक नीचे लगाई गई है. वहीं कैमरा मॉड्यूल का साइज काफी हद तक OnePlus Nord 6 जैसा नजर आता है.
नोटिफिकेशन आने पर जल सकती है RGB लाइट
लीक हुई तस्वीरों में RGB लाइट तो साफ दिखाई दे रही है, लेकिन कंपनी ने इसके यूज को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है, हालांकि कुछ स्मार्टफोन में इस तरह की लाइट का यूज नोटिफिकेशन इंडिकेटर के तौर पर किया जाता है. ऐसे में कॉल, मैसेज या दूसरे अलर्ट आने पर यह लाइट जल सकती है. फिलहाल लीक में यह साफ नहीं किया है कि OnePlus इस फीचर को किस तरह यूज करने वाला है.
यह भी पढ़ें – स्पैम कॉलर्स को कैसे मिलता है आपका नंबर? जानें वजह
OnePlus Nord 7 में मिल सकती है 9000mAh की बैटरी
लीक के मुताबिक, OnePlus Nord 7 में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली Super AMOLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है. इसके अलावा फोन में 9,000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
Nord 6 के मुकाबले कितना बदलेगा नया फोन?
बैटरी के मामले में OnePlus Nord 7 अपने पिछले मॉडल Nord 6 जैसा ही होगा. Nord 6 में भी 9,000mAh की बैटरी के साथ 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है. इसमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. वहीं Nord 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक है. ऐसे में लीक के अनुसार Nord 7 का 144Hz रिफ्रेश रेट पिछले मॉडल से कम हो सकता है, हालांकि फोन के सभी फीचर्स और डिजाइन की पुष्टि के लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें – Huawei Watch Air Launch : पतली बॉडी में ECG और GPS, Huawei ने पेश की नई स्मार्टवॉच
