Sunday, August 23, 2026
spot_img
HomeTechnologyGoogle Photos में आने वाला है नया Map View, अब नक्शे पर...

Google Photos में आने वाला है नया Map View, अब नक्शे पर ढूंढ सकेंगे पुरानी तस्वीरें

आजकल हर किसी के फोन में हजारों फोटो जमा हो चुकी हैं, सुबह की चाय की तस्वीर से लेकर पिछले साल की पहाड़ों की ट्रिप तक, सब कुछ गैलरी में सेव रहता है. लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है, जब किसी खास फोटो को ढूंढना हो और वह मिल ही न रही हो. मान लीजिए कोई दोस्त आपसे दार्जिलिंग की तस्वीरें मांगता है, और आपको 2023 तक स्क्रॉल करके जाना पड़े, तो यह काफी थकाने वाला काम बन जाता है.

इसी दिक्कत को दूर करने के लिए गूगल ने अपने Google Photos ऐप में एक नया और शानदार फीचर लाने की तैयारी की है, जिसका नाम है Map View. कुछ लोगों को यह फीचर ‘Places’ के नाम से भी दिखाई दे सकता है. इस फीचर के आने के बाद फोटो ढूंढने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

नक्शे पर कैसे दिखेंगी आपकी तस्वीरें

अब तक हम अपनी फोटो को तारीख या चेहरे के हिसाब से ढूंढते थे, लेकिन अब आप उन्हें जगह के हिसाब से भी खोज सकेंगे. जहां-जहां आपने फोटो खींची होंगी, वे सभी जगहें गूगल मैप पर छोटे-छोटे हीट पॉइंट यानी बिंदुओं के रूप में दिखाई देंगी. जब आप फोन में लोकेशन ऑन करके फोटो खींचते हैं, तो उस जगह की जानकारी अपने आप फोटो के साथ जुड़ जाती है, और गूगल इसी जानकारी का इस्तेमाल करके सारी तस्वीरों को नक्शे पर सही जगह पर दिखाता है. यहां तक कि अगर लोकेशन बंद भी हो, तो भी गूगल आपकी लोकेशन हिस्ट्री के आधार पर अंदाजा लगा लेता है कि फोटो कहां खींची गई थी. नक्शे पर कुछ जगहें ज्यादा गहरे रंग की दिखेंगी, इसका मतलब है कि आपने वहां सबसे ज्यादा फोटो खींची हैं, जैसे आपके घर या ऑफिस के आसपास का इलाका. वहीं घूमने की जगहें नक्शे पर अलग-अलग बिखरी हुई नजर आएंगी. 

यह भी पढ़ेंः 5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह

एक क्लिक में मिलेगा पूरी ट्रिप का एल्बम

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि आपको किसी फोटो की सही तारीख याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मान लीजिए आप नक्शे पर किसी जगह, जैसे किसी समुद्री बीच पर टैप करते हैं, तो वहां खींची गई सारी फोटो और वीडियो एक साथ ग्रिड में सामने आ जाएंगी. इस फीचर को इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है, सबसे पहले Google Photos ऐप को Play Store से अपडेट करें, फिर ऐप खोलकर नीचे दिए गए ‘Search’ ऑप्शन पर जाएं वहां थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ‘Places’ नाम का ऑप्शन दिखेगा, जिसके सामने ‘View Map’ लिखा होगा. उस पर क्लिक करते ही आपकी यादों का पूरा नक्शा खुल जाएगा. गूगल का यह नया अपडेट Android और iOS दोनों तरह के यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट होना शुरू हो चुका है. 

यह भी पढ़ेंः कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments