Home Technology क्या Mark Zuckerberg की जगह काम करेगा AI बॉट? सामने आई चौंका...

क्या Mark Zuckerberg की जगह काम करेगा AI बॉट? सामने आई चौंका देने वाली जानकारी

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

AI Agent For CEO Tasks: क्या अब कंपनियों में कर्मचारियों की तरह सीईओ जैसी बड़ी पोस्ट वाले काम भी एआई एजेंट करने लगेंगे? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है कि क्योंकि मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. इसके मुताबिक, जुकरबर्ग एक एआई बॉट ‘CEO agent’ बना रहे हैं, जो कंपनी चलाने में उनकी मदद करेगा. अभी इसे ट्रेनिंग दी जा रही है और जल्द ही इससे जुड़ी कुछ और अपडेट्स सामने आ सकती हैं. 

क्या जुकरबर्ग की जगह लेगा एआई से चलने वाला CEO agent?

इस सवाल का सीधा जवाब ना है. यह बॉट जुकरबर्ग को रिप्लेस न कर उनकी हेल्प करेगा. यह डिजिटल चीफ ऑफ की स्टाफ की तरह काम करते हुए कंपनी में कम्युनिकेशन और डिसीजन मेकिंग को फास्ट करेगा. मेटा जैसी बड़ी कंपनी में जुकरबर्ग को अलग-अलग टीमों से इंफोर्मेशन लेने की बजाय इसी बॉट से सारी जानकारी मिल जाएगी और वो जल्दी उससे जुड़े डिसीजन ले सकेंगे. 

एआई पर पूरा फोकस कर रहे हैं जुकरबर्ग

पिछले कुछ समय से मेटा में एआई पर पूरा जोर दिया जा रहा है. जुकरबर्ग भी न सिर्फ प्रोडक्ट्स के अंदर बल्कि टीमों के ऑपरेशन्स को भी एआई-ड्रिवन बनाना चाहते हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने कंपनी की एक अर्निंग कॉल के दौरान ऐसे एआई टूल्स की जरूरत बताई थी, जो कर्मचारियों की मदद कर सके और जिसमें मैनेजमेंट के ज्यादा दखल की जरूरत न पड़े. इससे कर्मचारी ज्यादा तेजी से काम कर सकेंगे और बड़ी टीमों की जरूरत भी खत्म होगी.

ऑल्टमैन भी कर चुके हैं इस कॉन्सेप्ट का जिक्र

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन भी एआई बॉट से कंपनी चलाने के कॉन्सेप्ट का जिक्र कर चुके हैं. हाल ही में हुई इंडिया एआई समिट में उन्होंने कहा था कि कंपनियां चलाने के मामले में एआई जल्द ही इंसानों को पीछे छोड़ देगी. इंसानों की तुलना में एआई बेहतर तरीके से बड़ी कंपनियों को संभाल पाएगी. अब मेटा के मामले में यह कॉन्सेप्ट जल्द ही हकीकत बनता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें-

Android यूजर्स के लिए आ गई एक और टेंशन, अब इस मालवेयर ने उड़ा दी नींद

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version