Home Business लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कब...

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कब होगी बहस? किरेन रिजिजू ने बताया

0

विपक्ष की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बहस और वोटिंग 9 मार्च 2026 को की जाएगी. संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बजट सेशन का दूसरा भाग 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा. यह सत्र बेहद ही दिलचस्प होगा क्योंकि कई जरूरी कानून और एक क्रिटिकल बिल संसद में बहस और पास होने के लिए पेश किए जाएंगे. 

किरेन रिजिजू ने और क्या बताया?

इसके अलावा किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर विपक्षी पार्टी पहले सत्र की तरह अपना विरोध जारी रखती है तो यह आखिर में उनके लिए नुकसानदायक रहेगा. पीटीआई को दिए बयान में रिजिजू ने कहा कि 9 मार्च को लोकसभा में हम स्पीकर के खिलाफ लाए गए नो कॉन्फिडेंस मोशन पर बहस करेंगे. पहले दिन ही इसे उठाने का नियम है. बहस के बाद वोटिंग होगी. 

अगर विपक्ष बहस में हिस्सा नहीं लेता तो उनका नुकसान: रिजिजू

रिजिजू ने कहा कि दूसरे भाग में विपक्ष सदन को चलने नहीं देता है तो हम गिलोटिन का इस्तेमाल करेंगे. यह उनके लिए नुकसान होगा. अगर विपक्ष बहस में हिस्सा नहीं लेता है तो यह उनका नुकसान है. रिजिजू ने साथ ही कहा है कि तृणमूल ने नो कॉन्फिडेंस मोशन पर साइन नहीं किया है.

ज्यादातर छोटे दल सदन चलने देना चाहते हैं: रिजिजू

रिजिजू ने जानकारी देते हुए कहा कि ज्यादातर छोटे दल सदन को चलने देना चाहते हैं. वे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपना मुद्दा उठाना चाहते हैं. 2 फरवरी को सदन में रुकावटें आईं थी. जब राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे की अप्रकाशित किताब के कुछ हिस्से पढ़ने चाहे थे, लेकिन उन्हें पढ़ने की इजाजत नहीं दी गई थी. इसमें 2020 में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष का जिक्र था. इसके अलावा मोशन ऑफ थैंक्स बिना प्रधानमंत्री के भाषण के पास हो गया था. 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version