Home Business ‘US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात’,...

‘US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात’, राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल

0

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील पर फिर से सवाल उठाया है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पांच सवाल पूछे हैं. अमेरिका के साथ हुई इस ट्रेड डील को राहुल गांधी ने किसानों के साथ विश्वासघात करार दिया है. राहुल गांधी ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सरकार को घेरा है. 

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यूएस ट्रेड डील के नाम पर हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं. मैं प्रधानमंत्री से कुछ आसान सवाल पूछना चाहता हूं. 

राहुल गांधी के पांच सवाल, जो उन्होंने सरकार से पूछे 

  1. डीडीजी इम्पोर्ट (DDG import) करने का वास्तव में क्या मतलब है? क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय मवेशियों को GM अमेरिकी मक्का से बने डिस्टिलर अनाज खिलाए जाएंगे? क्या इससे हमारे दूध उत्पाद प्रभावी रूप से अमेरिकी कृषि उद्योग पर निर्भर नहीं हो जाएंगे?
  2. अगर हम GM सोया तेल के आयात की अनुमति देते हैं, तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और देशभर के हमारे सोया किसानों का क्या होगा? वे एक और कीमतों का झटका कैसे झेल पाएंगे?
  3. जब आप अतिरिक्त उत्पाद कहते हैं, तो उसमें क्या-क्या शामिल है? क्या यह समय के साथ दाल और अन्य फसलों को अमेरिकी आयात के लिए खोलने के दबाव का संकेत है?
  4. गैर-व्यापार बाधाएं (Non-trade barriers) हटाने का क्या मतलब है? क्या भविष्य में भारत पर GM फसलों पर अपने रुख को ढीला करने, खरीद को कमजोर करने या MSP और बोनस को कम करने का दबाव डाला जाएगा?
  5. एक बार यह दरवाजा खुल गया, तो हर साल इसे और ज्यादा खुलने से हम कैसे रोकेंगे? क्या इसकी रोकथाम होगी, या हर बार सौदे में धीरे-धीरे और भी फसलों को मेज पर रख दिया जाएगा?

किसानों को इन मुद्दों पर सफाई मिलनी चाहिए

इन सवालों को अलावा राहुल गांधी ने कहा है कि किसानों को ये सफाई तो मिलनी ही चाहिए. यह सिर्फ आज की बात नहीं है. ये भविष्य की भी बात है. क्या हम किसी दूसरे देश को भारत की कृषि उद्योग पर लंबे समय की पकड़ बनाने दे रहे हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version