Monday, June 22, 2026
spot_img
HomeTechnologyफोल्डेबल आईफोन में मिलेगी ऐप्पल की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी,...

फोल्डेबल आईफोन में मिलेगी ऐप्पल की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, बार-बार चार्जिंग का झंझट होगा कम

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ऐप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन में कई कमाल के फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इस फोन के क्रीज-फ्री डिस्प्ले के साथ आने की रिपोर्ट्स पहले ही सामने आ चुकी हैं और अब जानकारी मिली है कि ऐप्पल इसमें अपना अब तक का सबसे बड़ा बैटरी पैक दे सकती है. फिलहाल सैमसंग और गूगल के पास इतनी बड़ी बैटरी वाले फोल्डेबल फोन नहीं हैं, लेकिन ये दोनों कंपनियां भी अपने अपकमिंग फोल्डेबल्स में बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर रही है.

फोल्डेबल आईफोन में कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी?

चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इंस्टैंट डिजिटल नाम के लीकर ने बताया है कि आईफोन फोल्ड में 5500 mAh की बैटरी दी जा सकती है. यह ऐप्पल का अब तक का सबसे बड़ा बैटरी पैक होगा. कंपनी अभी iPhone 17 Pro Max में अपनी सबसे ज्यादा कैपेसिटी (4823 mAh) वाली बैटरी दे रही है. आईफोन फोल्ड की बैटरी इसकी तुलना में काफी बड़ी होगी. दरअसल, सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी की मदद से अब फोल्डेबल फोन में भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है.

बाकी फोल्डेबल का क्या हाल?

अभी बाजार में मौजूद Vivo X Fold 5 5G में 6000 mAh की कैपेसिटी के साथ बुक-स्टाइल फोल्डेबल सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी मिलती है. सैमसंग की बात करें तो कंपनी 2021 से अपने Galaxy Z Fold मॉडल में 4400 mAh की बैटरी देती आई है. अब कयास हैं कि Galaxy Z Fold 8 में इसकी कैपेसिटी बढ़ाकर 5000 mAh की जा सकती है. इसी तरह आईफोन फोल्ड से पहले लॉन्च होने वाले Pixel 11 Pro Fold में भी 6000 mAh तक की कैपेसिटी वाली बैटरी मिलने की उम्मीद की जा रही है.

कब लॉन्च होगा आईफोन फोल्ड?

आईफोन फोल्ड को आईफोन 18 प्रो मॉडल्स के साथ सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 7.8 इंच का इंटरनल और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले होगा. फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 9mm रह सकती है. इसके रियर और फ्रंट में 2-2 कैमरा होंगे. इसमें A20 Pro चिपसेट के साथ 12GB स्टैंडर्ड रैम मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

एयरटेल के करोड़ों ग्राहकों को लगा जोर का झटका! अब नहीं मिलेगा हजारों की कीमत वाला यह फ्री सब्सक्रिप्शन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments