Sunday, June 21, 2026
spot_img
HomeBusiness10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KMPH की स्पीड से...

10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KMPH की स्पीड से चलेंगी हवाएं, दिल्ली-UP का मौसम कैसा?

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है. इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक 2-3 फरवरी के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश होगी. आज (2 फरवरी) को यूपी,पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज सोमवार (2 फरवरी) को मौसम साफ रहेगा. हालांकि सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे तापमान गिर सकता है. कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे देखने को मिलेगा. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई है तो वहीं कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. आज सुबह लखनऊ और आस-पास हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा. पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से प्रदेश में मौसम ठंडा हो गया है. शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. अभी तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं.

राजधानी लखनऊ में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिन में आंशिक बादल छाने के साथ-साथ शाम या रात तक शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. रविवार को फरवरी की शुरुआत गर्मी से हुई. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शहर का दिन का पारा प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज किया गया. सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप खिली और दिन के पारे में इजाफा हुआ. रविवार को लखनऊ का तापमान  24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बिहार का मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार को बिहार में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. 5 फरवरी तक मौसम सामान्य बना रहेगा. हालांकि सुबह के समय पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया और किशनगंज में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी. पटना में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें

Budget 2026-27:’युवाओं के पास नौकरी नहीं…’, बजट पर बोले राहुल गांधी, जानें विपक्ष के तमाम नेताओं ने क्या दी प्रतिक्रिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments