Home Business ‘एक तिहाई दुनिया की आबादी को…’, भारत-EU ट्रेड डील पर केंद्रीय मंत्री...

‘एक तिहाई दुनिया की आबादी को…’, भारत-EU ट्रेड डील पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया क्या होगा फायदा

0

27 जनवरी 2027 को भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) आखिरकार पूरा हो गया है. इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस पर खुशी जताते हुए कहा, ‘मैं 140 करोड़ भारतीय भाइयों-बहनों को बधाई देना चाहता हूं. यह FTA से कहीं ज्यादा है. यह एक गहरी साझेदारी का ऐलान है. भारत और EU मिलकर कई क्षेत्रों में साथ आएंगे और एक बेहतर भविष्य के लिए काम करेंगे. यह यात्रा भारत-EU के बीच रणनीतिक साझेदारी में गेम-चेंजर साबित होगी और बदलाव लाएगी.’

दुनिया की एक तिहाई आबादी को फायदा होगा

पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है. यह 25% वैश्विक व्यापार वाले दोनों पक्षों की मजबूत साझेदारी का संकेत है. इससे रक्षा सहयोग बढ़ेगा. निवेश बहुत ज्यादा आएगा. इनोवेशन और साइंस में सहयोग बढ़ेगा. वित्तीय बाजारों में और एकीकरण होगा. इससे एक-तिहाई दुनिया की आबादी के लिए साझा समृद्धि और बेहतर भविष्य बनेगा.

पीयूष गोयल ने इसे ‘मुश्किल सफर’ बताया और कहा कि यह FTA से कहीं ज्यादा बड़ा है. यह भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है. खासकर श्रम-गहन क्षेत्रों जैसे टेक्सटाइल, कृषि और MSME को यूरोप के बाजार में आसान पहुंच मिलेगी.

16वें भारत-EU समिट में हुआ FTA

यह समझौता 16वें भारत-EU समिट में घोषित हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, EU कमीशन प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन और EU काउंसिल प्रेसडेंट एंटोनियो कोस्टा मौजूद थे. यूरोपीय नेताओं ने गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया था.

FTA से क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

  • EU से भारत में आने वाले सामान पर 97% टैरिफ कम या खत्म हो जाएगा.
  • भारत से EU में जाने वाले सामान पर 99% तक टैरिफ में छूट मिलेगी.
  • कारों, वाइन, चॉकलेट, पास्ता, दवाइयां और कार पार्ट्स आदि पर बड़ी राहत मिलेगी.
  • दोनों तरफ व्यापार बढ़ेगा, नौकरियां आएंगी और अर्थव्यवस्थाएं मजबूत होंगी.

यह डील लगभग 18 साल की लंबी बातचीत के बाद हुई है और भारत की सबसे बड़ी FTA मानी जा रही है. पीयूष गोयल ने कहा कि यह विन-विन (दोनों के लिए फायदेमंद) है और जल्द ही लागू होने की उम्मीद है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version