Home Business ‘अंकिता भंडारी के मामले पर बड़ा आंदोलन…’ उत्तराखंड कांग्रेस के साथ पार्टी...

‘अंकिता भंडारी के मामले पर बड़ा आंदोलन…’ उत्तराखंड कांग्रेस के साथ पार्टी हाईकमान की बैठक, क्या बोले राहुल गांधी?

0

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में बैठक की. इस मीटिंग में उत्तराखंड की प्रभारी महासचिव कुमारी सेलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष करण माहरा, हरक सिंह रावत शामिल हुए. इस बैठक में राज्य में भ्रष्टाचार और स्थानीय मुद्दे के साथ-साथ अंकिता भंडारी मामले को उठाने की बात कही गई.

अंकिता भंडारी का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस: सूत्र

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन खड़ा करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाया जाए. रा्हुल गांधी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को नौजवान नेताओं से तालमेल रखकर आगे बढ़ना होगा और नौजवान नेता सीनियर नेताओं के अनुभव का लाभ उठाएं. इस बैठक में राहुल गांधी ने सभी नेताओं से कहा कि वे एकजुट होकर एक साथ काम करें.

खरगे ने अवैध खनन को बताया बड़ा मुद्दा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उत्तराखंड में अवैध खनन एक बड़ा मुद्दा है, जिसमें भ्रष्टाचार व्याप्त है और इस मुद्दे को स्थानीय स्तर पर उठाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम ग्राम स्तर पर होना चाहिए. मीटिंग में नेताओं से कहा गया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर पार्टी लाइन द्वारा तय बयान पर ही नेता बात करें. बैठक में तय हुआ कि कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाई जाएगी.

कांग्रेस हाईकमान ने सोमवार (26 जनवरी 2026) को राज्य के नेताओं को जिला स्तर से बूथ स्तर तक समितियों के गठन को पूरा करने का निर्देश दिया. यह हालिया राजनीतिक झटकों के बाद संगठन को पुनर्जीवित करने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है. पिछले हफ्ते के अंत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन सृजन अभियान के तहत छह राज्यों में जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) अध्यक्षों के चयन के लिए पार्टी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी थी.

ये भी पढ़ें : राज्य बार काउंसिल में SC-ST रिजर्वेशन के लिए जनहित याचिका पर विचार से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version