Home Business Tamil Nadu: तेज रफ्तार का कहर! हाईवे पर दो बसों की भीषण...

Tamil Nadu: तेज रफ्तार का कहर! हाईवे पर दो बसों की भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौके पर मौत, कई घायल

0

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. कोट्टमपट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ऑम्नी बसों की टक्कर में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोट्टमपट्टी के पास पल्लपट्टी हाईवे पर हुआ. सड़क किनारे खड़ी एक ऑम्नी बस को पीछे से आ रही दूसरी ऑम्नी बस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई. हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे.

तीन यात्रियों की मौके पर मौत

इस दर्दनाक दुर्घटना में कनक रंजीतम (65 साल), सुदर्शन (23 साल) और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में घायल 15 यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए मेलूर और मदुरै के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही मेलूर के डीएसपी शिवकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है.

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता

इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. सामाजिक कार्यकर्ता पा. स्टालिन ने बताया कि मदुरै-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर, खासकर मेलूर से कोट्टमपट्टी के बीच, लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. उन्होंने राजमार्ग विभाग से सड़क सुधार और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है.

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क ढांचे में सुधार के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version