Home Business वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति का सामने आया भारत कनेक्शन, कई बार आ...

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति का सामने आया भारत कनेक्शन, कई बार आ चुकी हैं आंध्र प्रदेश, जानें कारण

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

वेनेजुएला में अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रिगेज ने देश की अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर सत्ता की कमान संभाली है. रोड्रिगेज के शपथ ग्रहण के बाद से दुनिया भर की नजर वेनेजुएला के राजनीतिक उथल-पुथल पर टिकी है. वहीं, इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेस का भारत कनेक्शन सामने आया, जो इस वक्त चर्चा का एक प्रमुख विषय बना है, जो कि उनके निजी जीवन से जुड़ा है.   

दरअसल, वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर डेल्सी रोड्रिगेज की कई तस्वीरें वायरल होने लगीं, जिसमें रोड्रिगेज साईं बाबा के मंदिर में नजर आईं. सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि रोड्रिगेज का भारत के आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के साथ वैसा ही आध्यात्मिक जुड़ाव है, जैसा कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस का बताया जाता है.

क्या सत्य साईं बाबा की भक्त हैं डेल्सी रोड्रिगेज?

आधिकारिक बयानों के मुताबिक, डेल्सी रोड्रिगेज हाल ही के सालों में दो बार भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के पुट्टपर्थी स्थित सत्य साईं बाबा के आध्यात्मिक मुख्यालय प्रशांति निलयम का दौरा कर चुकी हैं. उनका यह दौरा किसी आधिकारिक धार्मिक कूटनीति का हिस्सा नहीं था, बल्कि इसे पूरी तरह से उनकी निजी यात्रा बताई गई.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सत्य साईं बाबा के आधिकारिक अकाउंट से डेल्सी रोड्रिगेज के दौरे के दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जो 5 अगस्त, 2023 को पोस्ट की गई थी. इन तस्वीरों में वह सत्य साईं के आगे नतमस्तक होते और पुष्पांजलि करती नजर आ रही हैं. दरअसल, रोड्रिगेज जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए वेनेजुएला के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आई थीं, तभी रोड्रिगेज ने प्रशांति निलयम का पहला दौरा किया था.

इसके करीब एक साल बाद, 26 अक्टूबर, 2024 को, जब डेल्सी रोड्रिगेज वेनेज़ुएला की कार्यकारी उपराष्ट्रपति के पद पर थीं, तब उन्होंने एक बार फिर प्रशांति निलयम का दौरा किया. इस बार उनके साथ भारत में वेनेज़ुएला के राजदूत कपाया रोड्रिगेज गोंजालेज भी साथ आए थे.

ट्रस्ट ने जारी किया था आधिकारिक बयान

डेल्सी रोड्रिगेज की दूसरी यात्रा के बाद सत्य साईं ट्रस्ट ने एक आधिकारिक बयान जारी किया. बयान में कहा गया, ‘रोड्रिगेज ने आश्रम में दोबारा आकर गहरी प्रसन्नता जताई और कहा कि सत्य साईं बाबा की दिव्य उपस्थिति में उन्हें शांति और सुकून का अनुभव हुआ. उन्होंने दोनों जगहों पर प्रार्थना में अपना समय बिताया और उन्होंने वहां महसूस हुई शांति के बारे में भी बात की.’

यह भी पढ़ेंः रूस के आसमान में भारत का झंडा! मॉस्को में सुपरजेट पर नजर आया तिरंगा और HAL का LOGO, क्या हैं इसके मायने?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version