Saturday, November 21, 2026
spot_img
HomeTechnologyApple AI Agent: Apple बना रहा अपना खुद का AI, इंसानों की...

Apple AI Agent: Apple बना रहा अपना खुद का AI, इंसानों की तरह करेगा काम

Apple AI Agent: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पिछले कुछ समय से जिस रफ्तार से बढ़ी है. शायद ही किसी और इंडस्ट्री ने इतनी तेजी से ग्रोथ की हो. अब कई AI कंपनिया बाजार में आ चुकी है और करोड़ों डाॅलर्स छाप रही है. ऐसे में दिग्गज कंपनी एप्पल भला कहां पीछे रह सकती है. हाल ही में एक नई रिपोर्ट आई है जिसके मुताबिक एप्पल खुद का अपना एक हाईली एडवांस AI एजेंट तैयार कर रही है. 

इस एजेंट की खासियत अबतक के सभी AI एजेंट्स से एकदम अलग होगी यह इसांन की तरह खुद ही कंप्यूटर भी सकेगा. अबतक ज्यादातर AI एजेंट्स यूजर्स के कमांड के बाद करना शुरू करते थे लेकिन एप्पल का नया एडवांस AI एजेंस खुद से ही बिना कमांड के आपके सारे जरूरी काम कर देगा. चलिए आपको बताते हैं इस AI एजेंस की खासियत और इससे जुड़ी बाकी की जानकारी. 

Siri से कितना अलग होगा ये AI?

एप्पल में फिलहाल वॉइस असिस्टेंट Siri का सपोर्ट मिलता है. Siri से कोई भी काम करवाने के लिए बोलकर कहना पड़ता था यानी कमांड देने के बाद ही Siri आपकी मदद कर पाती थी. मगर कंपनी का नया AI एजेंट बिना कहे ही आप सारे जरूरी काम निपटा देगा. इतना ही नहीं यह खुद से ही अलग-अलग ऐप्स खोलकर खुद से ही जरूरी काम कर देगा और दूसरे ऐप्स पर साथ में ही स्विच भी कर लेगा.

इसके अलावा ये इंटरनेट पर वेबसाइट ब्राउज करने, सिस्टम कमांड चलाने और कंप्यूटर कोड लिखने और उसमें आने वाली गलतियों को ठीक करने का काम भी आसानी से कर पाएगा. आसान भाषा में समझें तो यह एक ऐसे स्मार्ट साथी की तरह काम करेगा जो बिना रुके आपके कई स्टेप्स वाले मुश्किल कामों को शुरू से लेकर आखिर तक खुद ही पूरा कर देगा.

Apple AI Agent: Apple बना रहा अपना खुद का AI, इंसानों की तरह करेगा काम

ऐसे सामने आई जानकारी

Apple के इस बड़े प्लान के बारे में तब पता चला जब ब्लूमबर्ग ने कंपनी की ऑफिशियल करियर वेबसाइट पर एक नई जॉब वैकेंसी देखी. 17 नवंबर 2026 को क्यूपर्टिनो लोकेशन के लिए पोस्ट की गई इस वैकेंसी का नाम ‘सीनियर इंजीनियरिंग मैनेजर, एजेंटिक AI – प्रोएक्टिव’ रखा गया है. इस जॉब पोस्ट में कंपनी ने सीधे तौर पर लिखा है कि वह एक ऐसे AI एजेंट पर काम कर रही है जो कंप्यूटर का इस्तेमाल ठीक वैसे ही कर सके, जैसे कोई इंसान करता है.

इस लिस्टिंग से यह भी साफ हो गया है कि यह सिस्टम वेब ब्राउजर, ऐप्स, कमांड लाइन और कोडिंग टूल्स के साथ मिलकर बिना किसी रुकावट के काम करेगा. काम के हर स्टेप पर किस टूल का इस्तेमाल करना सबसे सही रहेगा, यह भी यह स्मार्ट AI खुद ही तय कर लेगा.

यह भी पढ़ें: Laptop Selling Tips: लैपटॉप बेचने से पहले कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो पड़ जाएंगे मुश्किल में

प्राइवेसी और डेटा सेफ्टी का रखा जाएगा पूरा ख्याल

कंप्यूटर या फोन में कोई भी AI टूल अगर खुद से ऐप्स चलाता है और खुद से ही कोडिंग करना है तो इसका मतलब उसको उस सिस्टम पर पूरा एक्सेस मिला हुआ है. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कहीं इससे डेटा लीक होने का खतरा तो पैदा नहीं हो जाएगा. तो आपको बता दें इसके लिए एप्पल ने कहा है कि  यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी हमेशा की तरह उसकी सबसे पहली प्रायरिटी रहेगी.

Apple AI Agent: Apple बना रहा अपना खुद का AI, इंसानों की तरह करेगा काम

भले ही पेचीदा कामों को निपटाने के लिए यह AI बैकग्राउंट में काम करता रहेगा. लेकिन इस दौरान भी आपकी प्राइवेसी अफेक्ट नहीं होगी. क्योंकि कंपनी आपके पर्सनल डेटा को सेफ रखने के लिए स्ट्रिक्ट परमिशन चेक और टाइट सिक्योरिटी फीचर्स भी ऐड करेगी. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp Web Plus: क्या फ्री नहीं रहेगा व्हाट्सऐप वेब? जानें आपके अकाउंट पर दिख रहे प्लान्स का मतलब?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments