Friday, November 27, 2026
spot_img
HomeTechnologyBlack Friday Sale 2026 : ब्लैक फ्राइडे पर गैजेट्स खरीदने का मौका,...

Black Friday Sale 2026 : ब्लैक फ्राइडे पर गैजेट्स खरीदने का मौका, रिलायंस डिजिटल दे रहा भारी छूट

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और निःशुल्क इंस्टॉलेशन उपलब्ध.

Reliance Digital Black Friday Sale : Reliance Digital ने अपनी Black Friday Sale का ऐलान कर दिया है. इस सेल में यूजर्स को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी से लेकर फ्रिज, एसी और वॉशिंग मशीन जैसे कई प्रोडक्ट्स पर बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं. कंपनी कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स पर 50 फीसदी तक की छूट दे रही है. इसके अलावा बैंक कार्ड डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और दूसरे ऑफर्स का फायदा भी उठाया जा सकता है. इस सेल में Apple के प्रीमियम डिवाइस भी शामिल हैं. ऐसे में अगर आप किसी महंगे गैजेट को खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो इन ऑफर्स पर नजर डाल सकते हैं.

iPhone 17 Pro समेत Apple डिवाइस पर ऑफर

इस सेल की सबसे बड़ी डील Apple iPhone 17 Pro पर मिल रही है. इस फोन की कीमत 1,34,900 रुपये है, लेकिन Reliance Digital इसे प्रभावी तौर पर 54,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध करा रहा है. हालांकि, इस कीमत का फायदा लेने के लिए इन-स्टोर डिस्काउंट, एक्सचेंज, एक्सचेंज बोनस और कैशबैक जैसी सभी शर्तों का पूरा होना जरूरी है. इसके अलावा Apple iPad को 43,405 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें 4,000 रुपये का बैंक ऑफर शामिल है और साथ में Apple Pencil का ऑफर भी दिया जा रहा है. 

AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर कितनी छूट?

Reliance Digital की इस सेल में होम अप्लायंस पर भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं. Voltas का 1.5 टन 3-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट AC 36,990 रुपये में उपलब्ध है. इस पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त बैंक ऑफर भी है. LG की 10 किलो फुली ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की कीमत 39,990 रुपये है, जिस पर 9,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. 

लैपटॉप और टीवी पर भी मिल रहे हैं ऑफर

लैपटॉप खरीदने वालों के लिए AMD R3 प्रोसेसर वाले लैपटॉप की शुरुआती कीमत 44,499 रुपये रखी गई है. वहीं होम एंटरटेनमेंट कैटेगरी में 55 इंच के Mini LED टीवी 37,990 रुपये से शुरू हो रहे हैं. इन पर बैंक और फाइनेंस से जुड़े ऑफर्स का फायदा भी लिया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy Watch 8 : स्मार्टवॉच बताएगी सेहत का हाल, सैमसंग ने बढ़ाए एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स

बैंक ऑफर और एक्सचेंज पर भी मिलेगी बचत

इस सेल में प्रोडक्ट की कीमतों पर छूट मिलने के साथ खरीदारी को ज्यादा किफायती बनाने के लिए कई अतिरिक्त फायदे भी शामिल किए गए हैं. यूजर्स को कुछ बैंक कार्ड और पेपर फाइनेंस पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. इसके अलावा पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. कंपनी फ्री डिलीवरी और तेजी से इंस्टॉलेशन की सुविधा भी दे रही है.

कब तक चलेगी Reliance Digital की सेल

Reliance Digital की Black Friday Sale 26 नवंबर से शुरू हो चुकी है और यह 30 नवंबर तक जारी रहेगी. इस सेल में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदारी की जा सकती है. यूजर Reliance Digital की वेबसाइट, देशभर में मौजूद इसके स्टोर्स और My Jio Stores पर जाकर पसंदीदा प्रोडक्ट खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें – Geyser Maintenance Tips: गीजर की इस खराबी से बढ़ सकता है बिजली बिल, समय रहते करें ठीक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments