Friday, November 27, 2026
spot_img
HomeTechnologyPersonal Data Leak : आपका पासवर्ड और पहचान पत्र भी खतरे में?...

Personal Data Leak : आपका पासवर्ड और पहचान पत्र भी खतरे में? 350 करोड़ रिकॉर्ड लीक

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दूसरे लीक में 1.6 अरब दस्तावेज़, सरकारी पहचान नंबर भी उजागर हुए.

Personal Data Leak : आज ईमेल अकाउंट, सोशल मीडिया प्रोफाइल, पासवर्ड, सरकारी पहचान पत्र और पर्सनल डॉक्यूमेंट डिजिटल दुनिया का हिस्सा हैं. ऐसे में अगर एक साथ अरबों लोगों की पर्सनल जानकारियां इंटरनेट पर सामने आ जाएं, तो यह किसी बड़े डेटा सुरक्षा संकट से कम नहीं है. हाल ही में दो असुरक्षित डेटाबेस में 350 करोड़ से ज्यादा रिकॉर्ड लीक होने का मामला सामने आया है.

इनमें लोगों के लॉगिन डिटेल्स, सरकारी पहचान नंबर, फोन नंबर और कई तरह के पर्सनल डॉक्यूमेंट शामिल बताए जा रहे हैं. खास बात यह है कि इन रिकॉर्ड में अलग-अलग देशों के लोगों की जानकारी मौजूद है. इस मामले का खुलासा दो अलग-अलग साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने किया है. तो आइए जानते हैं कि क्या इसमें आपका पासवर्ड भी खतरे में हो सकता है.  

क्या आपका पासवर्ड भी खतरे में हो सकता है?

इस डेटा लीक में कई देशों के लोगों के पासवर्ड, ईमेल आईडी, फोन नंबर और सरकारी पहचान से जुड़े डॉक्यूमेंट लीक होने की बात कही गई है, हालांकि रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि किन लोगों के अकाउंट की जानकारी लीक हुई है और क्या सभी यूजर्स इससे प्रभावित हैं.
 
200 करोड़ लॉगिन डिटेल्स हुईं लीक 

रिपोर्ट के अनुसार, एक डेटाबेस में करीब 2 अरब लॉगिन क्रेडेंशियल्स मिलने की जानकारी सामने आई है. इसमें ईमेल एड्रेस, यूजरनेम, पासवर्ड, कुकीज, सेशन टोकन और डिवाइस से जुड़ी जानकारियां मौजूद थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस डेटाबेस में 8 हजार से ज्यादा फोल्डर थे, जिनमें कई लॉगिन डिटेल्स बिना किसी एन्क्रिप्शन के सामान्य टेक्स्ट के रूप में रखी गई थीं. इन फोल्डर्स को अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों के नाम से व्यवस्थित किया गया था.

सोशल मीडिया से लेकर सरकारी ईमेल तक का रिकॉर्ड

इस डेटाबेस में .gov, .edu और .org वाले ईमेल एड्रेस भी मिले. इसके अलावा कई करोड़ सोशल मीडिया अकाउंट और करोड़ों ई-कॉमर्स अकाउंट से जुड़ी जानकारियां भी सामने आईं. 4 लाख से ज्यादा डॉक्यूमेंट ऐसे थे, जिन्हें ज्यादा एडवांस्ड मैलवेयर से जुड़ा बताया गया. रिपोर्ट के अनुसार, ये फाइलें पर्सनल यूजर्स के डिवाइस से जुटाई गई थीं और डेटाबेस में मिली सबसे डरावनी चीजों में से एक थीं.

यह भी पढ़ें – Black Friday sale 2026 : कल लगेगी ब्लैक फ्राइडे सेल, जानें कहां कितना मिल रहा डिस्काउंट?

दो अलग-अलग डेटाबेस में मिला अरबों लोगों का डेटा

रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों डेटा लीक अलग-अलग मामलों से जुड़े हैं, हालांकि दोनों का खुलासा लगभग एक ही समय पर हुआ. डेटाबेस में करीब 160 करोड़ से ज्यादा डॉक्यूमेंट मिले. इनमें 80 करोड़ से ज्यादा सरकारी पहचान से जुड़े नंबर, 30 करोड़ मोबाइल नंबर,1 करोड़ से ज्यादा छात्रों के एडमिशन का रिकॉर्ड और लगभग 80 लाख कंपनियों की रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारियां शामिल थीं. इस डेटा में ज्यादातर जानकारी चीन के लोगों और वहां के बिजनेस से संबंधित थी. इसमें बच्चों के साथ-साथ उन लोगों की जानकारियां भी मौजूद थीं, जिनकी मौत हो चुकी है.

अपनी पर्सनल जानकारी को ऐसे रखें सुरक्षित

अपने पासवर्ड, ईमेल आईडी, फोन नंबर और सरकारी पहचान से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रखने के लिए हर अकाउंट का पासवर्ड अलग और मजबूत रखें. पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें. साथ ही टू-फैक्टरऑथेंटिकेशन (2FA) चालू रखें. अनजान लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध वेबसाइट पर अपनी पर्सनल जानकारी भरने से बचें. इसके अलावा पहचान पत्र की कॉपी सिर्फ भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर ही अपलोड करें और अपने अकाउंट की सुरक्षा से जुड़े अलर्ट पर ध्यान दें.

यह भी पढ़ें – Best Audio Gadgets : म्यूजिक लवर्स के लिए 6 शानदार ऑडियो गैजेट्स, गिफ्टिंग के लिए बेस्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments