Friday, November 27, 2026
spot_img
HomeTechnologyAI Technology: एआई कहां से देता है आपके सवालों के जवाब, बगैर...

AI Technology: एआई कहां से देता है आपके सवालों के जवाब, बगैर पढ़े किसने दिया इतना ज्ञान?

AI Technology: आज के दौर में किसी भी सवाल का जवाब चाहिए हो तो लोग गूगल पर सर्च करने के बजाय सीधे एआई से पूछने लगे हैं. चाहे आपको किसी मुश्किल सब्जेक्ट को आसान भाषा में समझना हो या कोई बढ़िया सा ईमेल लिखवाना हो या फिर खाने की कोई नई रेसिपी ढूंढनी हो. एआई कुछ ही सेकेंड्स में जवाब दे देता है. 

कई बार लोग इसकी जानकारी देखकर सोचते हैं आखिर एक मशीन के पास इतना दिमाग आया कहां से. न तो एआई कभी स्कूल या कॉलेज गया और न ही इसने हमारी तरह बैठकर मोटी किताबें पढ़ीं. फिर भी  साइंस,  हिस्ट्री, कोडिंग और जो भी मुश्किल से मुश्किल सवाल हैं सब के जवाब इसके पास होते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि एआई के दिमाग में इतनी जानकारी आखिर भरता कौन है.

इंटरनेट के से जुटाया जाता है डेटा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई डेटा पर काम करता है. और डेटा तक एक्सेस होने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करता है. ऑफलाइन आई में पहले से ही पूरा डेटा मौजूद होता है. समान तौर पर जब किसी बड़े एआई मॉडल को तैयार किया जाता है तो उसमें कई अरब वेब पेज , ऑनलाइन आर्टिकल्स , रिसर्च पेपर , विकिपीडिया और जो डिजिटल बुक्स और जो जानकारियां पब्लिक फॉर्म में होती हैं वह. यानी दुनिया में अब तक जो भी घटा वह सब जानकारी ऑनलाइन दर्ज होती है. 

इसका एक बड़ा हिस्सा एआई के सिस्टम में फीड किया जाता है. इस प्रोसेस को प्री-ट्रेनिंग कहा जाता है. इस दौरान एआई करोड़ों किताबों और लेखों के डेटा को कुछ ही हफ्तों में प्रोसेस कर लेता है जिसे पढ़ने में एक इंसान को शायद कई जन्म लग जाएं. इसी डेटा की वजह से एआई को दुनिया की अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और हर छोटे-बड़े सब्जेक्ट्स की समझ हासिल होती है.

AI Technology: एआई कहां से देता है आपके सवालों के जवाब, बगैर पढ़े किसने दिया इतना ज्ञान?

पैटर्न समझना सीखता है एआई

बहुत से लोगों को लगता है कि एआई के अंदर कोई बहुत बड़ा फोल्डर है, जहां से वह सवालों के जवाब कॉपी-पेस्ट करके दिखा देता है. लेकिन ऐसा नहीं है. एआई किसी भी जानकारी को रट्टा मारकर याद नहीं रखता बल्कि वह शब्दों के बीच के पैटर्न और रिश्तों को समझना सीखता है. ट्रेनिंग के दौरान एआई को अधूरे वाक्य दिए जाते हैं और उससे अगले सही शब्द का अंदाजा लगाने को कहा जाता है. 

अरबों बार यह प्रैक्टिस करने के बाद एआई का न्यूरल नेटवर्क इतना तेज हो जाता है कि वह भाषा की बारीकियों, ग्रामर और कान्टेक्सट को अच्छे पकड़ने लगता है. जब आप उससे कोई सवाल पूछते हैं तो वह कहीं से जवाब ढूंढकर नहीं लाता बल्कि अपनी सीखी हुई समझ के बेसिस पर एक नया जवाब तैयार करता है.

AI Technology: एआई कहां से देता है आपके सवालों के जवाब, बगैर पढ़े किसने दिया इतना ज्ञान?

 यह भी पढ़ें: Smartphones Price Increase: अब 20 हजार में कुछ नहीं…क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन, क्या है वजह?

इंसानी ट्रेनिंग और फीडबैक से बनता है समझदार

सिर्फ इंटरनेट का डेटा डाल देने से कोई भी एआई समझदार नहीं बन जाता. क्योंकि इंटरनेट पर सही के साथ-साथ बहुत सी गलत और भ्रामक जानकारियां भी मौजूद हैं. इसलिए एआई को सलीके से बात करना और सही जवाब देना सिखाने के लिए हजारों इंसानी ट्रेनर्स की मदद ली जाती है. ये एक्सपर्ट्स एआई से अलग-अलग तरह के सवाल पूछते हैं और उसके दिए गए जवाबों को नंबर देते हैं. अगर एआई कोई गलत या फिर अधूरा जवाब देता है.

तो ट्रेनर्स उसे सही करके एआई को सही तरीका बताते हैं. इस तकनीक से एआई यह सीखता है कि किस सवाल का जवाब किस लहजे में देना है और किन बातों से बचना है. इसके अलावा आजकल के मार्डन एआई टूल्स सीधे लाइव इंटरनेट से भी जुड़े रहते हैं जिससे वे नए आंकड़ों के हिसाब से बिल्कुल अपडेटेड जानकारी देते हैं.

 यह भी पढ़ें: Best Audio Gadgets : म्यूजिक लवर्स के लिए 6 शानदार ऑडियो गैजेट्स, गिफ्टिंग के लिए बेस्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments