Home Technology Honor Magic 9 Lite Plus 5G: Honor के नए फोन में मिलेगी...

Honor Magic 9 Lite Plus 5G: Honor के नए फोन में मिलेगी 9530mAh बैटरी, कैमरा भी दमदार!

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यूरोप में इसकी कीमत 699 यूरो (लगभग 70 हजार) होगी.

Honor Magic 9 Lite Plus 5G : Honor अपनी नई Magic 9 सीरीज के एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है. इसका नाम Honor Magic 9 Lite+ 5G बताया जा रहा है. इस फोन को लेकर सामने आई नई जानकारी में इसके डिजाइन, कलर और जरूरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है. जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान इसकी 9,530mAh की बैटरी खींच रही है.

इसके अलावा फोन में 108MP का कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है. फिलहाल कंपनी ने इसके सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक हुई जानकारी से फोन की काफी डिटेल सामने आ गई है.

कितनी होगी कीमत और कब होगा लॉन्च?

कीमत को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, Honor Magic 9 Lite+ 5G की यूरोप में कीमत 699 यूरो (करीब 70 हजार रुपये) हो सकती है. Honor UK ने पुष्टि की है कि यह फोन जनवरी 2027 में यूके में लॉन्च होने वाले डिवाइसों में शामिल होगा. इसी दौरान कंपनी दूसरे यूरोपीय बाजारों के लिए भी इसकी उपलब्धता की जानकारी दे सकती है, हालांकि फोन की कीमत, फीचर्स और भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Honor Magic 9 Lite+ 5G की डिस्प्ले और बैटरी 

फोन में 6.8 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है. इसका रेजोल्यूशन 1280 बाय 2788 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक हो सकता है. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,530mAh की बैटरी हो सकती है. इसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है.

दो कलर ऑप्शन में आ सकता है Honor का नया फोन
 
लीक के मुताबिक, Honor Magic 9 Lite+ 5G को डार्क ग्रे और बेज-ऑरेंज के ड्यूल-टोन फिनिश में पेश किया जा सकता है. इसके पीछे बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा, जिसके चारों ओर रिंग डिजाइन दिया गया है. फोन का बैक पैनल और साइड फ्रेम फ्लैट हो सकता है.

यह भी पढ़ें – Honor 700 Series Launch: 9000mAh बैटरी और कैमरा स्क्रीन के साथ Honor के 3 फोन लॉन्च, देखें फीचर्स

Snapdragon प्रोसेसर और 108MP कैमरा

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है. इसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलने की संभावना है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है.

IP68 रेटिंग और सॉफ्टवेयर की जानकारी

फोन में IP68 रेटिंग, डुअल स्पीकर, NFC और डुअल सिम सपोर्ट मिल सकता है. सॉफ्टवेयर के मामले में यह Android 10 पर आधारित MagicOS 10 के साथ आ सकता है.

यह भी पढ़ें – Digital Skills Gap : इंटरनेट की पहुंच बढ़ी, फिर भी ईमेल यूज करने में पीछे क्यों हैं 40% युवा?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version