- चीन में इन फोनों की कीमत 3599 युआन से शुरू.
Honor 700 Series Launch : Honor ने अपनी नई 700 सीरीज से पर्दा उठा दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Honor 700, Honor 700 Pro और Honor 700S पेश किए हैं. इन तीनों फोन की खास बात सिर्फ इनकी 9000mAh की बड़ी बैटरी नहीं है, बल्कि पीछे दी गई AI पावर्ड डिस्प्ले भी है. इसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरे से सेल्फी लेते समय स्क्रीन पर अपना प्रीव्यू देख सकेंगे.
कंपनी ने तीनों मॉडल में 200MP का मेन कैमरा और 120Hz डिस्प्ले दिया है, जबकि प्रोसेसर, जूम कैमरा और चार्जिंग के मामले में इनके बीच अंतर रखा गया है. तो आइए जानते हैं कि Honor के तीनों फोन के खास फीचर्स और कीमत क्या है.
फोन के पीछे मिलेगी 1.59 इंच की स्क्रीन
Honor 700 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन में 1.59 इंच की सेकेंडरी डायनामिक डिस्प्ले दी गई है. इस स्क्रीन पर यूजर्स अपनी पसंद के स्टिकर और फोटो लगा सकते हैं. इसके अलावा फ्लाइट से जुड़ी जानकारी, मौसम और मीटिंग शेड्यूल जैसे अपडेट भी देखे जा सकते हैं. इस स्क्रीन से रियर कैमरे के जरिए 200MP की सेल्फी भी ली जा सकती है. इसके लिए सॉफ्ट लाइट रिंग दी गई है.
200MP कैमरा और 50MP पेरिस्कोप लेंस
फोटोग्राफी के लिए तीनों फोन में 200MP का Samsung S5KHP5 प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है, हालांकि 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सिर्फ Honor 700 और Honor 700 Pro में मौजूद है. इन दोनों फोन में G200 टेलीफोटो कन्वर्टर का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे 15x Stage Live मोड का यूज किया जा सकता है. यह फीचर स्टेडियम और कॉन्सर्ट जैसी जगहों पर दूर की फोटो लेने के लिए तैयार किया गया है.
तीनों फोन में अलग-अलग प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिएHonor 700S में Snapdragon 7 Gen 4, Honor 700 में Snapdragon 8s Gen 4 और Pro मॉडल में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. तीनों फोन MagicOS 11 पर काम करते हैं, जो Android 17 पर आधारित है.
यह भी पढ़ें – Dracula Solar Technology: घर के अंदर मौजूद रोशनी से बनेगी बिजली, खत्म होगी धूप की जरूरत!
9000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग
बैटरी के मामले में कंपनी ने तीनों मॉडल में 9000mAh की क्षमता दी है. सभी फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. Honor 700 और 700 Pro में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है. वहीं, Honor 700 Pro में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही तीनों स्मार्टफोन में 6.57 इंच की 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 8000 निट्स है. साथ ही इन्हें IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है. कलर ऑप्शन में Sky, Pink Mist, Cool White और Blue Tone शामिल हैं.
Honor 700 सीरीज की कीमत
Honor 700 सीरीज की कीमत चीन में Honor 700S के लिए 3,599 युआन (करीब 50,000 रुपये), Honor 700 के लिए 3,999 युआन (करीब 55,600 रुपये) और Honor 700 Pro के लिए 4,599 युआन (करीब 63,950 रुपये) से शुरू होती है. फिलहाल कंपनी ने भारत में इन स्मार्टफोन की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
यह भी पढ़ें – Digital Skills Gap : इंटरनेट की पहुंच बढ़ी, फिर भी ईमेल यूज करने में पीछे क्यों हैं 40% युवा?



