Friday, November 20, 2026
spot_img
HomeTechnologyXElectron 4K Smart Projector : टीवी की जगह ले सकता है ये...

XElectron 4K Smart Projector : टीवी की जगह ले सकता है ये 4K प्रोजेक्टर, कीमत करीब 50 हजार रुपये

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ऑटो-एडजस्टमेंट, डॉल्बी ऑडियो, Android 13 से स्मार्ट अनुभव.

XElectron 4K Smart Projector : घर में एंटरटेनमेंट का मजा लेने के लिए अब बड़ी स्क्रीन वाला टीवी ही एक ऑप्शन नहीं रह गया है. प्रोजेक्टर के जरिए भी घर में ही थिएटर जैसा एक्सपीरियंस मिल सकता है. इसकी मदद से दीवार पर बड़ी स्क्रीन बनाकर फिल्में, OTT शोज और स्पोर्ट्स मैच देखे जा सकते हैं. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए XElectron ने भारत में अपना नया CineLux 4K Native Resolution Smart Projector लॉन्च किया है. 

कंपनी का यह होम एंटरटेनमेंट प्रोजेक्टर 4K रेजोल्यूशन, 4,000 ANSI लुमेन ब्राइटनेस और Dolby Audio जैसे फीचर्स के साथ आया है. इसकी मदद से 300 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकता है. इसकी कीमत 50 हजार रुपये के आसपास रखी गई है. तो आइए जानते हैं कि इस 4K प्रोजेक्टर की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. 

XElectron CineLux 4K प्रोजेक्टर की कीमत 

भारत में XElectron CineLux 4K Native Resolution Smart Projector की लॉन्च ऑफर कीमत 49,990 रुपये रखी गई है. इसे Amazon India, Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. प्रोजेक्टर के साथ एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है.

इस 4K प्रोजेक्टर के खास फीचर्स क्या हैं

XElectron CineLux 4K प्रोजेक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका नेटिव 4K Ultra HD रेजोल्यूशन है. इसमें 2160p का रेजोल्यूशन मिलता है, जिससे बड़ी स्क्रीन पर भी कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस मिलता है. प्रोजेक्टर में HDR सपोर्ट दिया गया है. वहीं 4,000 ANSI लुमेन की ब्राइटनेस भी इसका हिस्सा है. कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्टर से 300 इंच तक की स्क्रीन तैयार की जा सकती है.

अपने आप एडजस्ट हो जाएगी स्क्रीन

CineLux 4K में कई ऑटोमैटिक एडजस्टमेंट फीचर्स दिए गए हैं. इसमें ऑटो फोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन, ऑटो ऑब्सटेकल अवॉइडेंस, ऑटो टिल्ट करेक्शन और ऑटो स्क्रीन फिट जैसे ऑप्शन मिलते हैं. इनकी मदद से प्रोजेक्टर फोटो की फोकसिंग, एलाइनमेंट और स्क्रीन की पोजीशन को अपने आप एडजस्ट कर सकता है. इसमें डस्ट-प्रूफ ऑप्टिकल इंजन भी दिया गया है. कंपनी ने इसकी लैंप लाइफ 50,000 घंटे से ज्यादा होने का दावा किया है.

यह भी पढ़ें – Instagram Story Edit Feature: पोस्ट करने के बाद भी एडिट होगी Insta स्टोरी, न व्यूज घटेंगे और न लाइक

Dolby Audio और कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन

साउंड के लिए इसमें दो 10W के फुल-फ्रीक्वेंसी स्पीकर मिलते हैं. ये Dolby Audio और DTS डिकोडिंग सपोर्ट करते हैं. इन दोनों स्पीकर्स का कुल आउटपुट 20W है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.0, दो HDMI पोर्ट, USB, LAN और 3.5mm ऑडियो पोर्ट दिया गया है. इसके अलावा HDMI ARC, AirPlay और Miracast के जरिए कम्पैटिबल डिवाइस की स्क्रीन भी मिरर की जा सकती है.

Android 13 के साथ मिलेगा स्मार्ट एक्सपीरियंस

यह प्रोजेक्टर Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें यूजर्स को सपोर्टेड एंटरटेनमेंट ऐप्स का एक्सेस मिलता है. इसके लिए इसमें A55 क्वाड-कोर 64-बिट प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.

यह भी पढ़ें – GTA 6 Launch : GTA 6 की एंट्री के बीच PlayStation ठप, हजारों यूजर्स परेशान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments