Home Technology Huawei Watch Air: Apple Watch को टक्कर देने आ रही Huawei की...

Huawei Watch Air: Apple Watch को टक्कर देने आ रही Huawei की नई स्मार्टवॉच? इस दिन होगी लॉन्च

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 7 दिन की बैटरी लाइफ, उन्नत हेल्थ फीचर्स की उम्मीद है.

Huawei Watch Air : Huawei अपनी नई स्मार्टवॉच Watch Air को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इस अपकमिंग वॉच की पहली झलक दिखा दी है. इसका डिजाइन दूसरी स्मार्टवॉच से थोड़ा अलग नजर आ रहा है. इसमें स्क्वायर डिस्प्ले के साथ टाइटेनियम बॉडी दी गई है, जबकि इसकी मोटाई महज 6.9mm रखी गई है. कंपनी इसे इसी महीने चीन में लॉन्च करेगी. खास बात यह है कि Huawei इस स्मार्टवॉच को अपने नए फोल्डेबल फोन और दूसरे प्रोडक्ट्स के साथ पेश करने वाली है. तो आइए जानते हैं कि Huawei की नई स्मार्टवॉच कब लॉन्च होगी और इसके खास फीचर्स क्या होंगे. 

Huawei Watch Air के खास फीचर्स क्या होंगे?

Huawei Watch Air की सबसे बड़ी खासियत इसका स्लिम डिजाइन है. कंपनी के टीजर के मुताबिक, इसकी मोटाई सिर्फ 6.9mm होगी. इसके साथ ही इसमें स्क्वायर शेप वाली स्क्रीन और बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं. डिस्प्ले के चारों तरफ सिर्फ 1.4mm के बॉर्डर देखने को मिलेंगे. वॉच की बॉडी ग्लॉसी टाइटेनियम से तैयार की गई है और स्क्रीन को सेफ रखने के लिए सैफायर ग्लास का यूज किया गया है. कंपनी ने इसके तीन कलर ऑप्शन भी दिखाए हैं. इनमें सिल्वर, लाइट गोल्ड और ब्लैक टाइटेनियम शामिल हैं. इसके अलावा यूजर्स को स्ट्रैप के लिए भी अलग-अलग ऑप्शन मिल सकते हैं. 

Huawei की नई स्मार्टवॉच कब लॉन्च होगी?

Huawei ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि Watch Air को चीन में 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा. इसी इवेंट में कंपनी अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X8 और Mate 90 Air भी पेश करेगी, हालांकि स्मार्टवॉच की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. कंपनी ने इसके सभी फीचर्स का भी खुलासा नहीं किया है.

3,500 निट्स की ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलने की उम्मीद

लीक के मुताबिक, Huawei Watch Air में 1.92 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो LTPO 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ आएगा. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक होने की उम्मीद है. वहीं इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 86 प्रतिशत बताया गया है, हालांकि इन स्पेसिफिकेशंस की कंपनी ने अभी पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़ें – 7000mAh बैटरी से लैस Lava का नया फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Huawei Watch 6 जैसे मिल सकते हैं हेल्थ फीचर्स

Watch Air में Huawei Watch 6 जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिल सकते हैं. वहीं इसके स्पोर्ट्स ट्रैकिंग फीचर्स Huawei Watch GT 7 Pro के करीब हो सकते हैं. फिलहाल कंपनी ने हेल्थ मॉनिटरिंग और स्पोर्ट्स फीचर्स की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है. ऐसे में इन फीचर्स को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.

7 दिन तक चल सकती है बैटरी

बैटरी को लेकर भी इस स्मार्टवॉच से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं. लीक के अनुसार, इसमें हाई-सिलिकॉन स्टैक्ड बैटरी मिलने की बात कही गई है, जो एक बार चार्ज करने पर सात दिनों तक चल सकती है. इससे पहले सामने आई एक लीक में इसकी बैटरी लाइफ करीब पांच दिन बताई गई थी.

यह भी पढ़ें – Intex Party Speaker : पार्टी का मजा बढ़ाने आ गए Intex के 5 नए स्पीकर, मिलेंगे खास फीचर्स

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version