Home Technology WhatsApp Sticker Reactions : WhatsApp पर इमोजी से आगे बढ़ेगी बात, अब...

WhatsApp Sticker Reactions : WhatsApp पर इमोजी से आगे बढ़ेगी बात, अब स्टिकर से होगा रिएक्शन

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह फीचर धीरे-धीरे बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है.

WhatsApp Sticker Reactions : WhatsApp पर कई बार सिर्फ एक इमोजी से अपनी बात एक्सप्रेस करना आसान नहीं होता है. ऐसे में लोग चैट के बीच अलग-अलग स्टिकर भेजकर अपने रिएक्शन देते हैं. अब WhatsApp इसी एक्सपीरियंस को और आसान बनाने पर काम कर रहा है. कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स सीधे किसी मैसेज पर स्टिकर लगाकर अपना रिएक्शन दे सकेंगे. खास बात यह है कि इसके लिए अलग से चैट में स्टिकर भेजने की जरूरत नहीं होगी. यूजर्स अपने मौजूदा स्टिकर कलेक्शन में से ही पसंद का स्टिकर चुन सकेंगे. 

WhatsApp में आया स्टिकर रिएक्शन का नया फीचर

WhatsApp के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo की रिपोर्ट में सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Android यूजर्स के लिए स्टिकर रिएक्शन की सुविधा पेश कर रही है. फिलहाल यह फीचर Android बीटा वर्जन 2.26.46.5 यूज करने वाले कुछ टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके जरिए यूजर्स किसी मैसेज पर इमोजी की जगह स्टिकर से रिएक्शन दे सकेंगे. 

एक मैसेज पर लगा सकेंगे 20 स्टिकर रिएक्शन

इस फीचर की एक खास बात यह है कि यूजर्स एक ही मैसेज पर कई स्टिकर रिएक्शन दे सकेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल एक मैसेज पर अधिकतम 20 स्टिकर रिएक्शन जोड़ने की सुविधा दी जा सकती है. ऐसे में यूजर्स एक ही स्टिकर को दोबारा यूज करने के साथ अलग-अलग स्टिकर भी लगा सकेंगे. 20 रिएक्शन पूरे होने के बाद उस मैसेज पर और स्टिकर नहीं जोड़े जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें – WhatsApp Cloud Storage : WhatsApp में आएगा बड़ा बदलाव, चैट बैकअप के लिए मिलेगी क्लाउड सुविधा

ऐसे काम करेगा नया स्टिकर रिएक्शन फीचर

इस फीचर का यूज करना भी काफी आसान बताया जा रहा है. यूजर्स को जिस मैसेज पर रिएक्शन देना है, उसे टैप करके उसका मेन्यू खोलना होगा. यहां मौजूदा रिएक्शन ट्रे के पास एक नया स्टिकर शॉर्टकट दिखाई देगा. इस पर टैप करते ही स्टिकर कीबोर्ड खुल जाएगा, जहां से अपनी पसंद का स्टिकर चुना जा सकेगा. रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स अपने किसी भी स्टिकर पैक से स्टिकर चुन पाएंगे. इसमें  स्टैटिक स्टिकर के साथ एनिमेटेड स्टिकर का भी सपोर्ट मिलेगा. चुना गया स्टिकर मैसेज बबल के नीचे दिखाई देगा और चैट में मौजूद दूसरे लोग भी इसे देख सकेंगे.

कब मिलेगा सभी यूजर्स को फीचर?

फिलहाल WhatsApp इस सुविधा को Google Play Store के जरिए कुछ Android बीटा टेस्टर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है. आने वाले हफ्तों में इसे और बीटा यूजर्स तक पहुंचाए जाने की उम्मीद है, हालांकि कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि स्टिकर रिएक्शन फीचर सभी यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें – Vivo V80 FE Launch : 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी का दम, Vivo V80 FE की एंट्री जल्द

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version