Thursday, November 19, 2026
spot_img
HomeTechnologySatya Nadella: सिर्फ AI से नहीं चल सकती दुनिया, सत्य नडेला ने...

Satya Nadella: सिर्फ AI से नहीं चल सकती दुनिया, सत्य नडेला ने दी बड़ी चेतावनी

Satya Nadella On AI: आजकल हर जगह काम करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का सहारा लिया जाने लगा है. कोडिंग करने से लेकर और जरूरी काम AI तुरंत कर के दे रहा है. कई कंपनियों में तो इंसानों का पूरा काम AI से करवाया जा रहा है. इसी वजह से अब दुनिया भर के तमाम कामकाजी लोगों को यह डर सताने लगा है कि आने वाले समय में उनकी नौकरियों का क्या होगा. 

एक और जहां बड़ी कंपनिया AI के नए-नए माॅड्ल्स निकाल रहीं हैं वहीं इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने इस बारे में एक बड़ी चेतावनी दी है. चलिए आपको बताते हैं सत्य नडेला ने AI को लेकर कौनसे बड़े खतरे की बात कही है. 

AI को लेकर सत्य नडेला की चेतावनी

सैन फ्रांसिस्को में आयोजित माइक्रोसॉफ्ट इग्नाइट 2026 इवेंट के बाद बातचीत में सत्य नडेला ने AI के बढ़ते दबदबे पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अगर AI ने बड़े पैमाने पर इंसानी कर्मचारियों की जगह ले ली तो इसका असर सिर्फ लोगों की छंटनी और बेरोजगारी तक नहीं रहेगा बल्कि देशों की पूरी अर्थव्यवस्था और लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में पड़ जाएगी. नडेला के मुताबिक ऐसी व्यवस्था जहां सिर्फ पूंजी हो और काम करने वाले इंसान न हों, उसे अर्थव्यवस्था नहीं कहा जा सकता. 

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सारा काम सिर्फ मशीनें करने लगेंगी और आम लोगों के हाथ से रोजगार छिन जाएग  तो किसी भी लोकतांत्रिक देश में कोई नेता चुनाव तक नहीं जीत पाएगा. जब अर्थव्यवस्था में नागरिकों की कोई हिस्सेदारी और उनकी परचेज पावर ही नहीं बचेगी तो जनता ऐसी व्यवस्था को कभी स्वीकार नहीं करेगी. नडेला ने इस खतरे की तुलना वैश्वीकरण के उस दौर से की जब आउटसोर्सिंग के चलते कई देशों की स्थानीय औद्योगिक अर्थव्यवस्थाएं अंदर से काफी कमजोर हो गई थीं.

Satya Nadella: सिर्फ AI से नहीं चल सकती दुनिया, सत्य नडेला ने दी बड़ी चेतावनी

एक ही AI कंपनी के एकाधिकार से बढ़ सकती है मुश्किल

बातचीत के दौरान जब नडेला से प्रतिद्वंद्वी कंपनी एंथ्रोपिक के नए ऑफिस टूल्स और बाजार में बढ़ती टक्कर पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने फीचर्स की तुलना करने के बजाय AI के एकाधिकार के खतरे को लेकर बात रखी. उन्होंने कहा कि असली डर किसी एक सॉफ्टवेयर या ऐप का नहीं है, बल्कि खतरा इस बात का है कि कहीं दुनिया की सारी डिजिटल ताकत सिर्फ एक या दो AI कंपनियों के हाथ में सिमट कर न रह जाए.

नडेला का मानना है कि एक एडवांस AI मॉडल के काम करने की कोई तय सीमा नहीं होती. वह देखते ही देखते हेल्थकेयर, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस जैसे बड़े सेक्टर्स पर कब्जा कर सकता है और भविष्य में सरकार चलाने तक की भूमिका में आ सकता है. अगर दुनिया भर का इंसानी ज्ञान और मेहनत सिमटकर कुछ चुनिंदा AI मॉडल्स के पास चली गई तो दूसरी कंपनियों और उनमें काम करने वाले करोड़ों लोगों का वजूद ही खतरे में पड़ जाएगा.

Satya Nadella: सिर्फ AI से नहीं चल सकती दुनिया, सत्य नडेला ने दी बड़ी चेतावनी

यह भी पढ़ें: Phone Charging: एक महीने में कितनी बिजली खाता है आपके फोन का चार्जर? यहां समझिए

कंपनियों को दी ये सलाह

इस बड़े संकट से बचने के लिए सत्य नडेला ने टेक और कॉर्पोरेट जगत को एक नया फॉर्मूला भी दिया है जिसे उन्होंने टोकन कैपिटल नाम दिया है. नडेला के मुताबिक अब हर कंपनी के पास अपने कर्मचारियों की काबिलियत यानी ह्यूमन कैपिटल के साथ-साथ खुद की AI क्षमता भी होनी चाहिए. किसी एक बाहरी AI दिग्गज पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय कंपनियों को अपने किफायती AI मॉडल तैयार करने होंगे और अपने डेटा पर खुद नियंत्रण रखना होगा.

नडेला ने जोर देकर कहा कि जैसे-जैसे कंपनियों का अपना टोकन कैपिटल बढ़ेगा वैसे-वैसे इंसानी दिमाग और कर्मचारियों की अहमियत कम होने के बजाय और भी ज्यादा बढ़ जाएगी. माइक्रोसॉफ्ट ने भी इसी विजन के साथ ऐसे नए टूल्स पेश किए हैं जिनकी मदद से छोटे और बड़े सभी बिजनेस अपनी जरूरत के हिसाब से खुद का AI सिस्टम चला सकें और इंसानों के साथ मिलकर आगे बढ़ सकें.

यह भी पढ़ें: Galen Buckwalter: दिमाग में कैसे फिट होती है मेमोरी चिप, कितना आता है खर्च?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments