Friday, November 20, 2026
spot_img
HomeTechnologyGTA 6 Inspired Smartphones: GTA 6 का क्रेज फोन पर, iPhone से...

GTA 6 Inspired Smartphones: GTA 6 का क्रेज फोन पर, iPhone से Samsung तक हुए कस्टमाइज; जानें कीमत

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • इन लग्जरी गैजेट्स की कीमत लाखों रुपये से शुरू होती है.

GTA 6 Inspired Smartphones : GTA 6 का क्रेज अब गेमिंग से आगे बढ़कर लग्जरी टेक डिवाइस तक पहुंच गया है. लग्जरी डिवाइस कस्टमाइजेशन ब्रांड Caviar ने GTA 6 से इंस्पायर्ड एक नई कलेक्शन लॉन्च की है. कंपनी ने इसे Caviar Most Wanted नाम दिया है. इसमें महंगे स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट ग्लास तक शामिल हैं.

कंपनी ने डिवाइस के बाहरी लुक में बदलाव करने के साथ उन्हें Miami की पहचान से जुड़े नियॉन कलर्स, गोल्ड फिनिश और Art Deco डिजाइन से सजाया है. इस कलेक्शन में Apple के iPhone 18 Pro सीरीज, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra और Ray-Ban Wayfarer Gen 2 स्मार्ट ग्लास के खास एडिशन शामिल हैं. इनकी कीमत लाखों रुपये में है तो आइए जानते हैं कि इस कलेक्शन के हर प्रोडक्ट की कीमत कितनी रखी गई है. 

iPhone में मिलेगा GTA वाला खास डिजाइन

iPhone Duo Pink Alligator एडिशन को पिंक क्रोकोडाइल लेदर पैनल और टाइटेनियम फ्रेम के साथ तैयार किया गया है. इसके पिछले हिस्से पर Most Wanted का लोगो और स्टार दिए गए हैं. कैमरा मॉड्यूल के आसपास भी पिंक फिनिश देखने को मिलती है. iPhone 18 Pro और Pro Max के लिए कंपनी ने Gangster और Neon Vice नाम से दो डिजाइन पेश किए हैं. Gangster एडिशन में Beretta 92FS पिस्टल का डिजाइन दिया गया है. इसके साथ गोल्ड प्लेटिंग की दो लेयर और काले बैकग्राउंड पर पाम-लीफ पैटर्न मिलता है. वहीं Neon Vice मॉडल में टाइटेनियम से बना पिस्टल डिजाइन और पिंक-ब्लू ट्रॉपिकल लीफ पैटर्न दिया गया है.

Samsung फोन में दिखेगा Miami का अंदाज

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के Ocean Drive एडिशन का डिजाइन Miami Beach की Art Deco इमारतों से इंस्पायर्ड है. इसके पिछले पैनल पर ज्योमेट्रिक लाइन्स और लहरों जैसे पैटर्न दिए गए हैं. इसमें भी गोल्ड प्लेटिंग की दो लेयर का यूज किया गया है.

यह भी पढ़ें – GTA 6 Launch : GTA 6 की एंट्री के बीच PlayStation ठप, हजारों यूजर्स परेशान

Caviar Most Wanted कलेक्शन की कितनी है कीमत?

Caviar ने अपनी इस नई कलेक्शन को Most Wanted नाम दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 6,700 डॉलर यानी करीब 6.26 लाख रुपये रखी गई है. यह कीमत Ray-Ban Wayfarer Gen 2 के Gold Rush एडिशन की है. वहीं इसके Sunset वर्जन के लिए 6,990 डॉलर यानी लगभग 6.53 लाख रुपये खर्च करने होंगे. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के Neon Vice एडिशन की कीमत 11,130 डॉलर यानी करीब 10.40 लाख रुपये है.  Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के Ocean Drive एडिशन की कीमत 11,560 डॉलर यानी करीब 10.80 लाख रुपये है. कलेक्शन का सबसे महंगा मॉडल iPhone Duo Pink Alligator है, जिसकी कीमत 13,130 डॉलर यानी लगभग 12.27 लाख रुपये है. इन्हें Caviar की वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं.

Ray-Ban स्मार्ट ग्लास के भी दो खास एडिशन

इस कलेक्शन में Ray-Ban Wayfarer Gen 2 के Sunset और Gold Rush एडिशन भी शामिल हैं. Sunset मॉडल में Miami के Sunset और नियॉन लाइट्स से इंस्पायर्ड पिंक-ब्लू इनेमल फिनिश दी गई है. वहीं Gold Rush एडिशन में फ्रेम और टेंपल्स पर गोल्ड डिटेलिंग की गई है. इसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट करके म्यूजिक सुना जा सकता है. 

यह भी पढ़ें – Instagram Content Protection : Instagram पर वीडियो चोरी पकड़ना होगा आसान, क्रिएटर्स को मिलेगा क्रेडिट

RELATED ARTICLES

Access Denied

Access Denied

Access Denied

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Access Denied

Access Denied

Access Denied

Access Denied

Recent Comments