Home Technology WhatsApp Cloud Storage : WhatsApp में आएगा बड़ा बदलाव, चैट बैकअप के...

WhatsApp Cloud Storage : WhatsApp में आएगा बड़ा बदलाव, चैट बैकअप के लिए मिलेगी क्लाउड सुविधा

0

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सब्सक्रिप्शन खत्म होने पर बैकअप चार महीने तक सुरक्षित रहेगा.

WhatsApp Cloud Storage : WhatsApp पर दोस्तों, परिवार या काम से जुड़ी बातचीत का रिकॉर्ड रखना कई लोगों के लिए जरूरी होता है. फोन बदलने, ऐप दोबारा इंस्टॉल करने या किसी वजह से पुरानी चैट खो जाने पर बैकअप काफी काम आता है. अभी तक WhatsApp यूजर्स को चैट बैकअप के लिए Google Drive और iCloud जैसे ऑप्शनों पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन अब कंपनी इस व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अपने यूजर्स को ऐप के अंदर ही क्लाउड स्टोरेज की सुविधा देने पर काम कर रहा है, जहां चैट का बैकअप सीधे WhatsApp के क्लाउड पर सेव किया जा सकेगा. इससे यूजर्स को बैकअप रखने के लिए एक नया ऑप्शन मिल सकता है और यूजर अपनी जरूरत के अनुसार स्टोरेज सेवा चुन सकेंगे.

WhatsApp किस नए फीचर पर कर रहा काम?

WhatsApp अपने क्लाउड स्टोरेज फीचर पर काम कर रहा है. इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo की रिपोर्ट में सामने आई है. फिलहाल कंपनी इस सुविधा को Android के कुछ बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट कर रही है. इसे WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.46.4 में देखा गया है. फीचर लॉन्च होने के बाद यूजर्स को चैट बैकअप के लिए WhatsApp के अपने क्लाउड और Google Drive में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन मिल सकता है.

फ्री में मिलेगा 2GB क्लाउड स्टोरेज

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp अपने क्लाउड पर यूजर्स को 2GB तक फ्री स्टोरेज दे सकता है. अगर किसी को इससे ज्यादा जगह की जरूरत है, तो वह पेड सब्सक्रिप्शन के जरिए स्टोरेज बढ़ा सकेगा. WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन के तहत स्टोरेज लिमिट 100GB तक हो सकती है, जबकि Meta One सब्सक्रिप्शन के जरिए यूजर्स को 4TB तक स्टोरेज मिलने की बात कही गई है. भारत में WhatsApp Plus की कीमत 79 रुपये प्रति महीने है. वहीं Meta One Core प्लान के लिए यूजर्स को हर महीने 549 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें – Blinkit से घर बैठे मंगाएं GTA 6, इन शहरों में मिनटों में मिलेगी डिलीवरी

चैट बैकअप की सुरक्षा के लिए मिलेगा एन्क्रिप्शन

WhatsApp के इस क्लाउड बैकअप में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन डिफॉल्ट रूप से चालू रहने की बात कही गई है. यूजर्स इसे बंद नहीं कर सकेंगे. बैकअप को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड, पासकी या 64 अंकों की एन्क्रिप्शन की का यूज किया जा सकेगा. 

सब्सक्रिप्शन खत्म होने पर क्या होगा?

इस क्लाउड सुविधा का यूज करने के लिए यूजर्स को एक्टिव सब्सक्रिप्शन बनाए रखना होगा. अगर सब्सक्रिप्शन खत्म हो जाता है, तो WhatsApp कथित तौर पर अगले चार महीने तक बैकअप को अपने सर्वर पर सुरक्षित रखेगा. इस अवधि में सब्सक्रिप्शन दोबारा शुरू नहीं करने पर बैकअप हमेशा के लिए डिलीट हो सकता है.

यह भी पढ़ें – Philips And Blaupunkt Speakers : घर बनेगा पार्टी जोन, Philips और Blaupunkt के नए ऑडियो डिवाइस लॉन्च

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version