Wednesday, November 18, 2026
spot_img
HomeTechnologyGoogle Play Awards 2026 India : भारत के टॉप ऐप्स और गेम्स...

Google Play Awards 2026 India : भारत के टॉप ऐप्स और गेम्स का ऐलान, Google ने खोले 2026 के विनर्स

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • Arknights: Endfield सर्वश्रेष्ठ गेम, ScarFall 2.0 भारतीय गेम रहा.

Google Play Awards 2026 India : Google Play Store पर ऐसे कई ऐप्स की भरमार है, जो अपने फीचर्स और एक्सपीरियंस के चलते यूजर्स के बीच फेमस हैं. अब Google ने साल 2026 के उन ऐप्स और गेम्स की लिस्ट जारी की है, जिन्होंने अलग-अलग कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है. इस बार लिस्ट में AI आधारित ऐप्स, क्रिएटिव टूल्स, एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म और भारतीय गेम्स को भी पहचान मिली है. तो आइए जानते हैं कि इस साल किस ऐप और गेम को कौन सा अवॉर्ड मिला. 

Google Play Best Apps of 2026 में किस ऐप को मिला कौन सा अवॉर्ड?

Google ने इस साल ऐप्स को उनकी क्रिएटिविटी, नए फीचर्स और यूजर एक्सपीरियंस के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में चुना है. Google Play Best of 2026 के तहत Adobe Premiere को साल का बेस्ट ऐप चुना गया है. यह मोबाइल पर वीडियो एडिटिंग, मल्टीट्रेक एडिटिंग और आवाज को बेहतर बनाने जैसे टूल्स उपलब्ध कराता है. वहीं ibis Paint X को क्रिएटिव एक्सप्रेशन कैटेगरी में चुना गया है. Wispr Flow को बेस्ट इनोवेटिव ऐप का अवॉर्ड मिला, जो AI की मदद से बोलकर लिखे गए शब्दों को व्यवस्थित टेक्स्ट में बदलता है. इसमें हिंदी और हिंग्लिश समेत कई भाषाओं का सपोर्ट मिलता है.

Google Play के बेस्ट ऐप्स की पूरी लिस्ट

Pronto को बेस्ट प्रोडक्टिविटी पार्टनर का अवॉर्ड मिला है, जिसके जरिए यूजर्स घर के लिए जरूरी सेवाएं बुक कर सकते हैं. वहीं Baby Development & Milestones ऐप को अंडर द रडार कैटेगरी में जगह मिली है, जो बच्चों के ग्रोथ से जुड़े पड़ावों को ट्रैक करने में मदद करता है. Zolio: Daily Journal & Diary को स्किल बिल्डिंग कैटेगरी में चुना गया है, जो डायरी और जर्नल के जरिए यूजर्स को अपनी रोजाना की एक्टिविटीयों और विचारों को दर्ज करने का ऑप्शन देता है. इसके अलावा Pocket FM को एंटरटेनमेंट, FanCode को स्पोर्ट्स फैंस, Strava को क्रॉस-डिवाइस ऐप और Pocket Casts को बेस्ट वॉच ऐप का अवॉर्ड दिया गया है.

यह भी पढ़ें – Apple Services Outage: एक इंटरनल अपडेट से ठप हुई Apple की सर्विसेज, Google पर भी असर

Google Play Best Games of 2026 में इन गेम्स ने मारी बाजी
 
Google Play की गेमिंग कैटेगरी में इस साल अलग-अलग तरह के गेम्स को उनकी कहानी, गेमप्ले और खेलने के एक्सपीरियंस के आधार पर अवॉर्ड दिए गए हैं. Arknights: Endfield ने बेस्ट गेम और बेस्ट स्टोरी, दोनों कैटेगरी में बाजी मारी, जबकि Monument Valley 3 को बेस्ट इंडी गेम चुना गया. भारतीय गेम ScarFall 2.0 को बेस्ट मेड इन इंडिया का अवॉर्ड मिला, जिसमें मुंबई की शहरी जगहों और लोकल ट्रेनों से जुड़े एलिमेंट शामिल हैं.

वहीं Pokemon Champions को मल्टीप्लेयर कैटेगरी में जगह मिली और Astro Arena: 3vs3 MOBA को पिक अप एंड प्ले गेम चुना गया, जिसमें टीमों के बीच पांच मिनट के मुकाबले होते हैं. इसके अलावा eFootball को लगातार अपडेट मिलने के चलते बेस्ट ऑनगोइंग गेम और Deep Rock Galactic: Survivor को Android और Windows पर खेलने की सुविधा के लिए बेस्ट क्रॉस-डिवाइस गेम का खिताब दिया गया.

यह भी पढ़ें – Xiaomi 18 Pro Series Launch : फोन के पीछे भी मिलेगी स्क्रीन, Xiaomi ने लॉन्च किए 200MP कैमरे वाले 2 फोन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments